फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलशन कुमार की बायोपिक से किनारा करने पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बताई छोड़ने की असली वजह

Sat, 28 Jul 2018 09:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Gulshan Kumar biopic Mogul Akshay Kumar confirms script issues behind his exit
akshay kumar
बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने 'मुगल' फिल्म से किनारा कर लिया है। कहा जा रहा था कि अक्षय और मेकर्स के बीच फिल्म की कहानी को लेकर विवाद है। इस पूरे मामले को लेकर अक्षय कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और उनका बयान सामने आ गया है।
Gulshan Kumar biopic Mogul Akshay Kumar confirms script issues behind his exit
akshay kumar
'मुगल' फिल्म गुलशन कुमार की बायोपिक है जिसमें बतौर एक्टर अक्षय कुमार को लिया जा रहा था। हालांकि अब इस फिल्म से अक्षय ने किनारा कर लिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा - 'मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। स्क्रिप्ट पर हमारी बात नहीं बन पाई।'
Gulshan Kumar biopic Mogul Akshay Kumar confirms script issues behind his exit
मुगल - फोटो : SELF
दिलचस्प बात यह है कि 'मुगल' फिल्म में अक्षय कुमार के लुक की तस्वीर भी आ गई थी ऐसे में फिल्म से किनारा करना मेकर्स को बड़ा झटका है। 'मुगल' फिल्म को आमिर खान टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कुछ दिन पहले 'मुगल' की रिलीज डेट भी सामने आई थी। कहा जा रहा है कि 'मुगल' फिल्म साल 2019 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan Kumar biopic Mogul Akshay Kumar confirms script issues behind his exit
akshay kumar
गुलशन कुमार की इस बायोपिक को सुभाष कपूर ने लिखा है। आपको बता दें कि साल 1997 में मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में शिव मंदिर के पास गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी का नाम सामने आया था। कहा गया था कि अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर नदीम ने हत्या की साजिश रची थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed