फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका से लेकर करीना तक, फैशन और मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर आज रहेगी नजर

Sat, 28 Jul 2018 08:39 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
entertainment and faishon top news 28 july 2018
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
निक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी 'भारत'

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर सभी को चौंका दिया है। कहा जा रहा है प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी करने जा रही हैं इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी लेकिन अगर पिंकविला की रिपोर्ट पर गौर करें तो फिल्म छोड़ने की वजह प्रियंका की शादी नहीं बल्कि कुछ और है।

पढ़ें: 2 दिन शूटिंग करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ी फिल्म, निक नहीं सलमान खान हैं इसकी वजह 
entertainment and faishon top news 28 july 2018
ऋषि कपूर
ट्रोलर्स के निशाने पर ऋषि कपूर
एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल ऋषि कपूर ने पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने वाली पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब भारत-पाक के रिश्तों में सुधार आएगा। बस फिर क्या था ट्विटर पर कुछ लोगों को ये बात रास नहीं आई और उन्हें कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

पढ़ें: इमरान खान को बधाई देने पर ट्रोल हुए ऋषि कपूर, फैंस ने समझाया 'मुल्क' का मतलब
entertainment and faishon top news 28 july 2018
दीपिका कक्कड़
दीपिका-रणवीर ने फिक्स किया वेन्यू
बॉलीवुड के टॉप कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की माने तो इसी साल नवंबर में ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। यही नहीं दोनों ने शादी का वेन्यू भी सेट कर लिया है।

पढ़ें: PHOTOS: होने जा रही बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी, दीपिका-रणवीर ने चुनी जन्नत जैसी जगह
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and faishon top news 28 july 2018
आयशा जुल्का
आयशा जुल्का का जन्मदिन आज
11 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं आयशा जुल्का ने अपने करियर में करीब 52 फिल्में की हैं। आयशा जुल्का ने फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान की बचपन की दोस्त अंजलि का रोल निभाया था। फिल्म में आयशा के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'बलमा', 'रंग', 'वक्त हमारा है' और 'दलाल' शामिल है।

पढ़ें: 24 साल बड़े नाना पाटेकर के साथ लिव इन में थीं ये एक्ट्रेस, ब्रेकअप के बाद बिजनेस टाइकून से की शादी
 
विज्ञापन
entertainment and faishon top news 28 july 2018
करीना कपूर
रैंप पर करीना के जलवे
दिल्ली में आयोजित इंडिया कोट्योर वीक 2018 के दूसरे दिन करीना कपूर ने रैंप वॉक किया। इस दौरान उन्होंने करीब 30 किलो का लहंगा पहना और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान करीना के कहा कि 'लहंगा इतना भारी था कि रैंप वॉक के दौरान मुझे लगा जैसे मेरी पीठ ही नहीं है।'

पढ़ें: Pics: 30 किलो का लंहगा पहनकर करीना ने बिखेरे जलवे, होने वाली है शादी, तो ले लें इंस्पिरेशन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed