{"_id":"5b5bd9e94f1c1bf6548b5674","slug":"janhvi-kapoor-and-ishaan-khattar-dhadak-film-box-office-collection-day-8","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' गिरी औंधे मुंह, खतरे में पड़ सकता है फिल्मी करियर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आठवें दिन जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' गिरी औंधे मुंह, खतरे में पड़ सकता है फिल्मी करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि फिल्म जैसे तैसे अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई लेकिन 'सैराट' वाला जादू नहीं चला पाई। 'धड़क' का आठवें दिन का कलेक्शन आ गया है जो बेशक जाह्वनी और ईशान के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं है।
dhadak
'धड़क' के ट्रेलर को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन तक ठीक कमाई की लेकिन उसके बाद इसका आंकड़ा लगातार गिरता चला गया। यानी कि जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' लोगों की धड़कने बढ़ाने में पूरी तरह से फेल हो गई।
dhadak
रिपोर्ट्स के मुताबिक आठवें दिन 'धड़क' ने कुल 54.17 करोड़ की कमाई की है। पूर हफ्ते के कलेक्शन में पर नजर डालें तो जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़, सोमवार को 5.52 करोड़, मंगलवार को 4.76 करोड़ ,बुधवार को 4.06 करोड़ और गुरुवार को 3.55 करोड़ और शुक्रवार को 2.61 करोड़ की कमाई की। यानी की 'धड़क' का कुल कलेक्शन अब तक 54.17 करोड़ है, जो कि उम्मीद से काफी कम है।
#Dhadak [Week 2] got affected by #MI6 wave, yet recorded fairly good numbers... Expected to grow over the weekend... Fri 2.61 cr. Total: ₹ 54.17 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 28, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
ishaan khattar
'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसकी तुलना 'सैराट' से कर रहे हैं जिसके मुकाबले 'धड़क' का टिकना नामुमकिन था। 'धड़क' में लोगों को कहीं कहीं जाह्नवी में श्रीदेवी की झलक जरूर दिखी लेकिन एक्टिंग के मामले में वह श्रीदेवी से जाह्नवी को नहीं जोड़ पाए। ऐसे में इतना जरूर कह सकते हैं भले ही फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया हो लेेकिन दिल में जगह नहीं बना सकी।
विज्ञापन
dhadak
शुक्रवार को 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' रिलीज हुई है ऐसे में 'धड़क' का ज्यादा दिन तक बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल है। 'धड़क' फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया था जिसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा मुख्य किरदार में हैं।