फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: पिता के साथ दिल्ली में जूस बेचते थे गुलशन कुमार, अचानक ऐसे बने करोड़ों के मालिक

Sat, 05 May 2018 09:17 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Gulshan Kumar birthday special 5 unknown facts about his life
Gulshan Kumar
संगीत की दुनिया में टी सीरीज नाम से तहलका मचाने वाले गुलशन कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है। गुलशन कुमार का नाम फिल्मी दुुनिया की उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने महज कम समय में ही शोहरत की उन बुलंदियों को हासिल कर लिया था, जहां पहुंच पाना हर किसी का सपना होता है। दिल्ली के रहने वाले गुलशन कुमार देखते ही देखते संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह बन गए। तो चलिए आज आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकहीं बातों को बताते हैं। 
Gulshan Kumar birthday special 5 unknown facts about his life
Gulshan Kumar
गुलशन कुमार का पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ है। गुलशन पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।  गुलशन कुमार के पिता चंद्र भान दुआ दिल्ली के दरियागंज में जूस की दुकान चलाते थे जिसमें गुलशन उनका साथ देते थे। इसके बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोल ली जहां पर वह सस्ते दाम में गानों की कैसेट्स बेचा करते थे।
Gulshan Kumar birthday special 5 unknown facts about his life
Sonu Nigam and Anuradha
जैसे ही काम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा गुलशन कुमार ने नोएडा में 'टी सीरीज' नाम से म्यूजिक कंपनी खोली और बाद में मुंबई शिफ्ट हो गए। गुलशन कुमार की कंपनी ने करीब 10 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली। इसके साथ ही गुलशन कुमार ने कई सारे गायकों को लॉन्च भी किया जिसमें सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू जैसे नाम शामिल हैं। यहां तक कि गुलशन कुमार ने अपने भाई कृष्णन कुमार दुआ को बॉलीवुड में एंट्री दिलाई हालांकि वह जगह बनाने में फेल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan Kumar birthday special 5 unknown facts about his life
Gulshan Kumar
गुलशन कुमार खुद भी गायक थे और ज्यादातर भक्ति वाले गाने उन्होंने ने ही गाए हैं। जिसमें 'मैं बालक तू माता शेरा वालिए' गाना सबसे ज्यादा हिट हुआ। गुलशन कुमार ने टी सीरीज के जरिए संगीत को लोगों के घर-घर पहुंचाने का काम किया। 
विज्ञापन
Gulshan Kumar birthday special 5 unknown facts about his life
Gulshan Kumar
गुलशन कुमार की हत्या 12 अगस्त 1997 को मुंबई के एक मंदिर के बाहर गोली मार दी गई थी। गुलशन कुमार की हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ था। कहा जाता है कि गुलशन कुमार ने जबरन वसूली की मांग के आगे झुकने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी हत्या कर दी गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed