फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के एक साल बाद ही पत्नी से अलग हो गए थे गुलजार, 44 साल से रह रहे अकेले

Sat, 18 Aug 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
gulzar birthday special life facts story
गुलजार और राखी
संपूर्ण सिंह कालरा यानी गुलजार, एक ऐसा नाम जो हर दौर के युवाओं के पसंदीदा शायरों में सबसे ऊपर हैं। एक बेमिशाल शायर, लेखक, निर्देशक, निर्माता, गीतकार जैस कई पहचान उनके साथ जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड की बात करें और गुलजार की बात ना हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। आज गुलजार के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।
gulzar birthday special life facts story
गुलजार

गुलजार का जन्म 18 अगस्त 1934 को बंटवारे से पहले पंजाब में झेलम जिले के दीना गांव में हुआ था, जो आज पाकिस्तान में है। गुलजार का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। बंटवारे के बाद वो परिवार के साथ पंजाब में आकर रहने लगे। गुलजार शुरुआत से एक लेखक बनना चाहते थे, परिवार की मर्जी के खिलाफ वो मुंबई पहुंचे और यहां एक गैराज में मैकेनिक के तौर पर काम करने लगे। साथ ही खाली समय में कविताएं लिखा करते थे। 

gulzar birthday special life facts story
गुलजार

मुंबई पहुंचने के बाद गुलजार निर्देशक बिमल रॉय, ऋषिकेश मुखर्जी और संगीतकार हेमंत कुमार के साथ सहायक के तौर पर काम करने लगे। उन्होंने बिमल रॉय की फिल्म 'बंदिनी' में अपना पहला गाना 'मोरा गोरा अंग' लिखा। जबकि बतौर निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म साल 1971 में 'मेरे अपने' बनाई। शुरुआती फिल्मों में उनकी पसंद संजीव कुमार रहे, जिनके साथ गुलजार ने कोशिश(1772), आंधी (1974), मौसम (1975), अंगूर(1981) और नमकीन (1982) जैसी फिल्में बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
gulzar birthday special life facts story
गुलजार

अपनी लेखन कला के जरिए गुलजार ने सभी बड़े पुरस्कार जीते। साल 2004 में गुलजार को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। 'स्लमडॉग मिलेनियर' के गाने 'जय हो' के लिए गुलजार और रहमान को संयुक्त रूप से बेस्ट ओरिजनल स्कोर का अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
gulzar birthday special life facts story
बेटी मेघना के साथ गुलजार

सार्वजनिक जीवन में बेहद सफल रहे गुलजार की शादीशुदा जिंदगी उतनी बेहतर नहीं रही। उन्होंने एक्ट्रेस राखी से शादी की और दोनों की बेटी मेघना गुलजार हैं जो कि एक फिल्म डायरेक्टर हैं। बेटी के पैदा होने के एक साल बाद 1974 में दोनों अलग हो गए हालांकि गुलजार और राखी के बीच तलाक नहीं हुआ लेकिन दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed