फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gumnaam Sitare: इंडस्ट्री के हैंडसम हीरो रह चुके हैं प्रियांशु चटर्जी, पहली हिट के बाद भी झेलनी पड़ी गुमनामी

Fri, 04 Nov 2022 07:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 04 Nov 2022 07:51 PM IST
सार

चकाचौंध से भरी मनोरंजन दुनिया में हर कोई अपना मुकाम बनाने की ख्वाहिश रखता है। फिल्मी जगत में अपना नाम कमाने की चाह लिए लोग हर दिन मायानगरी मुंबई का रुख करते हैं।

विज्ञापन
Gumnaam Sitare: know where is tum bin actor Priyanshu Chatterjee after so many years
Gumnaam Sitare - फोटो : अमर उजाला

चकाचौंध से भरी मनोरंजन दुनिया में हर कोई अपना मुकाम बनाने की ख्वाहिश रखता है। फिल्मी जगत में अपना नाम कमाने की चाह लिए लोग हर दिन मायानगरी मुंबई का रुख करते हैं। इंडस्ट्री में खुद को जमाए रखने के लिए कड़ी मेहनत और प्रतिभा की जरूरत पड़ती, लेकिन मनोरंजन जगत में कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्हें दर्शकों का दिल जीतने और सफलता हासिल करने के बाद गुमनामी झेलनी पड़ी। इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जानने के लिए अमर उजाला ने गुमनाम सितारे नाम की एक सीरीज की शुरुआत है, जिसके तहत हम इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ सितारों की बात करेंगे। इसी क्रम में सीरीज की अगली कड़ी में आज जानेंगे फिल्म 'तुम बिन' के हीरो प्रियांशु चटर्जी के बारे में-

Gumnaam Sitare: know where is tum bin actor Priyanshu Chatterjee after so many years
प्रियांशु चटर्जी - फोटो : Social media

साल 2001 में आई फिल्म 'तुम बिन' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले प्रियांशु चटर्जी एक समय इंडस्ट्री के हैंडसम हीरो में से एक थे। अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता ने बॉलीवुड में अपनी रोमांटिक छवि बनाई थी। इस फिल्म के बाद प्रियांशु रातों-रात स्टार बन गए और उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर तक मिलने लगे। फिल्म में अभिनेता के लुक्स और अभिनय का हर कोई दीवाना बन गया था। लेकिन पहली फिल्म से ही मिली लोकप्रियता के बाद अभिनेता अचानक ही इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर हो गए।

 पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थी यह हीरोइन, फिर पति के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

Gumnaam Sitare: know where is tum bin actor Priyanshu Chatterjee after so many years
प्रियांशु चटर्जी - फोटो : Social media

फिल्म 'तुम बिन' में प्रियांशु चटर्जी के साथ हिमांशु मलिक, राकेश पापड़ और संदली सिन्हा जैसे कलाकार भी नजर आए थे। नई स्टार कास्ट होने के बाद भी लोगों ने ना सिर्फ इस फिल्म को पसंद किया बल्कि उसके गाने भी उस दौर में काफी मशहूर हुए थे। 'तुम बिन' के प्रियांशु अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘दिल का रिश्ता’ में नजर आए। इसके बाद वह अमिताभ के साथ फिल्म ‘भूतनाथ’ में भी नजर आए। लेकिन पहली फिल्म से मिली कामयाबी उनके कुछ खास काम नहीं आई और इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने में वह नाकाम साबित हुए।

‘टार्जन गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई थीं किमी काटकर, बुलंदियों पर पहुंचकर छोड़ दी थी इंडस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Gumnaam Sitare: know where is tum bin actor Priyanshu Chatterjee after so many years
प्रियांशु चटर्जी - फोटो : Social media

धीरे-धीरे इंडस्ट्री की चकाचौंध में गुम हो रहे प्रियांशु के करियर पर ग्रहण सा लग गया। इस दौरान अभिनेता कई फिल्मों में भी नजर आए, लेकिन अभिनय में सक्रिय रहते हुए भी वह छोटे रोल तक ही सिमट कर रह गए। एक्टर की निजी जिंदगी भी कुछ खास नहीं रही। हिमांशु ने साल 1997 में मॉडल मालिनी शर्मा के साथ शादी की थी, लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं सका और 2001 में दोनों का तलाक हो गया। बता दें कि मालिनी शर्मा वही अभिनेत्री हैं, जिन्हें फिल्म राज में भूत के किरदार में देखा गया था।

अपने किरदार से लोगों को खौफजदा कर चुकी हैं मालिनी शर्मा, जानें कहां गुम हुई फिल्म राज की यह हीरोइन

विज्ञापन
Gumnaam Sitare: know where is tum bin actor Priyanshu Chatterjee after so many years
प्रियांशु चटर्जी - फोटो : Social media

फिल्मों से दूर अभिनेता सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा वह कई और ओटीटी शोज और क्षेत्रीय फिल्मों में भी सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सामने आती अभिनेता की तस्वीरों को देख यह कहा जा सकता है कि एक्टर आज भी पहले की ही तरह हैंडसम और चार्मिंग हैं। वहीं, उनके काम की बात करें तो प्रियांशु फिलहाल मुंबई में रहते हुए मॉडलिंग और फिल्मों के जरिए अपना गुजारा कर रहे हैं। अभिनेता ने फिल्मों में कमबैक की भी कोशिश की, लेकिन उन्हें इस कोशिश में नाकामयाबी ही हासिल हुई।

पहली हिट के बाद आठ महीने तक काम के लिए तरसे थे राहुल रॉय, जानें अब कहां हैं इंडस्ट्री के ‘आशिकी बॉय’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed