फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Debina Bonnerjee: देबिना के प्रेग्नेंसी की बात को मजाक समझ रहे थे पति गुरमीत चौधरी, ऐसा था रिएक्शन

Sat, 20 Aug 2022 04:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 20 Aug 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary talks about his reaction on Debina Bonnerjee second Pregnancy
देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस देबिना मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, बेटी को जन्म देने के चार महीने बाद एक्ट्रेस एक बार फिर प्रेग्नेंट हो गई हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि एक्ट्रेस भी मुंहतोड़ जवाब देकर ट्रोल्स की बोलती बंद कर चुकी हैं। इस बीच अब उनके पति और एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी और अपनी बेटी लियाना पर खुलकर बात की है।

Gurmeet Choudhary talks about his reaction on Debina Bonnerjee second Pregnancy
देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान गुरमीत ने बताया कि जब उनकी पत्नी ने उन्हें सेकंड प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो एक्टर को लगा कि देबिना मजाक कर रही हैं। लेकिन जैसे ही यह बात कंफर्म हुई वह बहुत ज्यादा खुश हो गए। एक्टर ने बताया कि यह जानकर उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा था क्योंकि वह हम दो हमारे दो के कॉन्सेप्ट पर विश्वास करते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि दोनों बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Gurmeet Choudhary talks about his reaction on Debina Bonnerjee second Pregnancy
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शादी के 10 साल बाद देबिना ने लियाना को जन्म दिया था। दोनों काफी समय से बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लग रही थी। शादी के काफी टाइम के बाद जब देबिना मां बनीं तो यह पल गुरमीत के लिए भी काफी यादगार था। लियाना के उनकी लाइफ में आने से एक्टर की दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी है। एक्टर के मुताबिक वह और देबिना हमेशा से चाहते थे कि लियाना के साथ खेलने के लिए कोई साथी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary talks about his reaction on Debina Bonnerjee second Pregnancy
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि देबिना और गुरमीत दोनों ही एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। गुरमीत टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। वह अब तक कई सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं। टीवी के अलावा वह फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। 'खामोशियां', 'मिस्टर एक्स' और 'वजह तुम हो' जैसी फिल्म में वह नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed