{"_id":"5c389e04bdec2273673654f7","slug":"gurmeet-ram-rahim-dera-sachcha-sauda-accused-of-journalist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुटकियों में फिल्मों को सुपरहिट करवा देता था राम रहीम, ऐसे दिखाता था 500 करोड़ की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चुटकियों में फिल्मों को सुपरहिट करवा देता था राम रहीम, ऐसे दिखाता था 500 करोड़ की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
ram rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अखबार 'पूरा सच' के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को आखिरकार 16 साल बाद इंसाफ मिल ही गया। मामले में आज डेरा प्रमुख राम रहीम समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया गया है। दोषी करार दिए जाने के बाद तीन आरोपियों को अंबाला जेल भेज दिया गया। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम केस में मुख्य आरोपी है...आइए जानते हैं राम रहीम के बारे में ये बड़ी सच्चाई...
2 of 7
राम रहीम
- फोटो : self
राम रहीम अपनी फिल्मों के जरिए करोड़ों की काली कमाई को सफेद बनाता था। जब बाबा की कोई फिल्म रिलीज होती थी तो थिएटर मालिकों से सारे टिकट खुद ही खरीद लिया करता था। इससे वो दिखाता था कि उसकी फिल्म की जबरदस्त कमाई हो रही है। बाबा ये टिकटें अपनी काली कमाई से खरीदता था। बाबा सिर्फ अपनी काली कमाई को व्हाइट करने के लिए ये फिल्में बनाता था। जबकि उसे फिल्म बनाने में कोई इंट्रेस्ट नहीं था।
3 of 7
ram rahim
इतना ही नहीं इसमें प्रोड्यूसर्स भी उनका साथ देते थे। वो बाबा की फिल्म की कमाई को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते थे। बता दें कि राम रहीम की पहली फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिर्फ 16.89 करोड़ की कमाई की थी लेकिन प्रोड्यूसर्स ने कमाई को 130 करोड़ रुपए बताया। वहीं प्रोड्यूसर्स ने 'मैसेंजर ऑफ गॉड 2' की कमाई को 450 करोड़ रुपए बताया था जबकि फिल्म ने सिर्फ 17 करोड़ रुपए कमाए थे। बाबा के काले धन को व्हाहट करने का पूरा जिम्मा हनिप्रीत का होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ram rahim
राम रहीम सिर्फ एक बाबा नहीं बल्कि एक रॉक स्टार की भूमिका भी निभा चुके हैं। राम रहीम ने कई बॉलीवुड फिल्में बनाई हैं जिसमें उन्होंने खुद हीरो का रोल प्ले किया है। गुरमीत राम रहीम ने एक ही फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' में 43 किरदार निभाए थे। इसलिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। राम रहीम ने 'एमएसजी' की तीन सीरीज बनाई। साल 2017 में उनकी एक फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' भी बनाई थी।
विज्ञापन
5 of 7
ram rahim
राम रहीम की फिल्में सिर्फ उनके फॉलोवर ही देखते थे। राम रहीम के अनुयायी उनको भगवान की तरह पूजते थे। राम रहीम का लाइफ स्टाइल भी कमाल का था। उन्हें रंग-बिरंगे कपड़े पहनना पसंद है। इससे पहले वो सिर्फ सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना करते थे। बाद में उन्होंने रंग-बिरंगे ही नहीं चमकीले कपड़े और ज्वैलरी पहनना भी शुरू कर दिया। कभी-कभी वो हाथों में गिटार लिए रॉकस्टार वाले लुक में नजर आ जाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।