फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर आयुष्मान खुराना ने अपने गुरु को किया याद, इस दिग्गज गायक को बताया अपना प्रेरणा स्त्रोत

Sun, 05 Jul 2020 07:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 05 Jul 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2020 Ayushmann Khurrana called Kishore Kumar his inspiration
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में आज गुरु पूर्णिमा मनाई गई। इस मौके पर आम से लेकर खास तक, सभी ने अपने गुरुओं को याद किया। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को याद गया किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गुरु को याद करते हुए खास पोस्ट लिखा है। अभिनेता का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 

Guru Purnima 2020 Ayushmann Khurrana called Kishore Kumar his inspiration
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार की तस्वीर को साझा किया है। उनकी इस तस्वीर के साथ आयुष्मान खुराना ने खास कैप्शन भी लिखा है। इस पोस्ट में आयुष्मा ने किशोर कुमार को अपना प्रेरणा स्त्रोत बताया है। 

Guru Purnima 2020 Ayushmann Khurrana called Kishore Kumar his inspiration
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आपके गीत, हर मौसम में और हर कारण से मेरे साथी रहे हैं। आप मेरे सबसे बड़े प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। आपकी ही वजह से ही मैं मल्टीटास्किंग बनने की कोशिश करता हूं। केवल अभिनय में ही नहीं गायिकी और लेखन में भी मैं यह कोशिश करता रहता हूं। हर गुजरते दिन के साथ मैं यह और बेहतर करने की ख्वाहिश रखता हूं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2020 Ayushmann Khurrana called Kishore Kumar his inspiration
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना ने किशोर कुमार के लिए अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'आप मेरे गुरु रहे हैं। किशोर कुमार आप हमेशा से सदाबहार दिग्गज रहे हैं और हमेशा रहेंगे।' बॉलीवुड के दिग्गज गायक और अभिनेता ने लिए आयुष्मान खुराना द्वारा लिखा यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकार के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Guru Purnima 2020 Ayushmann Khurrana called Kishore Kumar his inspiration
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि किशोर कुमार ने बॉलीवुड के कई शानदार गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने 50 और 60 के दशक की फिल्मों के गाने गाए और अपनी खूबसूरत आवाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। किशोर कुमार केवल दिग्गज गायक ही नहीं बल्कि शानदार अभिनेता भी थे। उन्होंने पड़ोसन, हाफ टिकट और प्यार किए जा जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ी है। 

पढ़ें: सीबीआई जांच की मांग के बाद अब इस अभिनेत्री ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिया एक और बड़ा फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed