बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का सभी लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई। ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। वहीं अब सुशांत के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही अब फैंस के सामने आने वाला है।
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? करीबी दोस्त ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि फैंस सुशांत की फिल्म को थियेटर में देखना चाहते हैं। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बीते तीन महीनों से सभी फिल्म थियेटर अभी बंद हैं। जिस वजह से फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। अब दर्शकों के सामने सुशांत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है। इस बात की जानकारी सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दी है।
मुकेश छाबड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर छह जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। इसे साझा करते हुए मुकेश ने कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ प्यार, तुम्हारे लिए, वाहेगुरु'। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन भी मुकेश छाबड़ा ने ही किया है।
Only love ❤️ for you ❤️ waheguru
A post shared by Mukesh Chhabra CSA (@castingchhabra) on
मुकेश के अलावा संजना ने भी ये पोस्टर साझा किया है। पोस्टर के साथ सेजना ने कैप्शन में लिखा है, 'किजी तुम्हारे बिना अधूरी है मनी। ये मेरे सबसे पसंदीद शॉट में से एक है। असली और सपने की तरह। दिल बेचारा का ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है।'
A post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96) on
गौरतलब है कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में हैं। ये फिल्म सुशांत के करियर की आखिरी फिल्म है, जिसका सभी लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या के कारणों की जांच फिलहाल की जा रही है।
पढ़ें: सुजैन खान ने प्रियंका चोपड़ा को बताया प्रेरणा, इस वजह से 'देसी गर्ल' को सितारे दे रहे बधाई