अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। उनकी आत्महत्या को लेकर मुंबई पुलिस हर पहलू की जांच भी कर रही है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए उनके परिवार वालों को न्याय दिलाने की हर कोशिश कर रहे हैं। अभिनेत्री रूपा गांगुली भी सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश कर रही हैं।
सीबीआई जांच की मांग के बाद अब इस अभिनेत्री ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिया एक और बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपा गांगुली महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाने की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं। वह लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठा रही हैं। बीते दिनों रूपा गांगुली ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की अपील की थी। अब उन्होंने अभिनेता की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर एक और बड़ा फैसला लिया है।
रूपा गांगुली ने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को अनफॉलो कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। रूपा गांगुली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैंने कुछ लोगों को अनफॉलो कर दिया है। और मूल मतभेदों के कारण मैं ऐसा करना जारी रखूंगी। मानवता के प्रति बुनियादी अनादर।'
I've #unfollowed some people and I will continue to do so due to the fundamental differences and basic disrespect towards humanity
I am #unbiased
I walk #Alone
I am a #SushantSinghRajput #fan#cbiforsushant #RoopaGanguly @AmitShah@narendramodi@CMOMaharashtra https://t.co/BO6OfsThV8
अपने इस ट्वीट में रूपा गांगुली ने गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र सीएमओ को भी टैग किया है। वहीं रूपा गांगुली द्वारा कुछ लोगों को अनफॉलो करने के फैसले को बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई स्थिति अपने घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत ने फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारों को हिलाकर रख दिया था। वहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भाई- भतीजावाद वजह बताया। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।
पढ़ें: हिमांशी खुराना की कार पर हुआ हमला, गायिका ने सोशल मीडिया पर यूं निकाला गुस्सा