{"_id":"5f01cda845586267935c3582","slug":"aamir-khan-kangana-ranaut-to-kajol-these-celebrities-trolled-to-karan-johar-in-koffee-with-karan-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अपने ही शो में करण जौहर हुए ट्रोल, आमिर और कंगना सहित इन सितारों ने लगाई थी क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अपने ही शो में करण जौहर हुए ट्रोल, आमिर और कंगना सहित इन सितारों ने लगाई थी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी हुई है। करण जौहर, एकता कपूर, सलमान खान सहित कई अन्य पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इन सितारों पर नेपोटिज्म और गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जा रहा है। खासकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो आउटसाइडर्स का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। हालांकि शो में ऐसे बेबाक कलाकार भी आ चुके हैं, जो करण जौहर को ही घेरते दिखे। आइए नजर डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने कॉफी विद करण में करण जौहर की बोलती बंद कर दी।
2 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर और कंगना रनौत का पंगा तो सभी को पता है। 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं कंगना ने करण जौहर को मूवी माफिया तक कह दिया था। कंगना ने शो में खुलेआम कहा कि वो इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने में सबसे आगे हैं।
3 of 6
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा भी करण जौहर को ट्रोल करने में पीछे नहीं रहीं। करण जौहर उनसे पूछते हैं कि 'हिंदी सिनेमा में ओवररेटेड अभिनेता कौन है?' इसके जवाब में कोंकणा कहती हैं, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में करण जौहर।' बता दें कि फिल्म में करण जौहर कैमियो रोल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक एपिसोड में करण जौहर अभिनेत्री काजोल से पूछते हैं कि 'ऐसा कौन सा सेलिब्रिटी है जिसे एक्टिंग का क्रैश कोर्स करना चाहिए?' जवाब में अभिनेत्री ने करण जौहर का नाम लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने तो अपने जवाब से करण जौहर की बोलती ही बंद कर दी। करण पूछते हैं कि 'इंडस्ट्री में ऐसी कौन सी ऐसी चीज है जिसे आप बिल्कुल पसंद नहीं करते लेकिन दिखाना पड़ता है कि आप पसंद कर रहे हैं? आमिर कहते हैं, 'आपका शो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।