मशहूर पंजाबी गायिका और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वालीं हस्तियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियोज के अलावा अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभवों के पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। इस बार हिमांशी खुराना ने फैंस को अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया है।
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना की कार पर हुआ हमला, गायिका बोलीं- 'मुझे ऐसे डरा नहीं सकते'
हिमांशी खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने देर रात हुई एक घटना के बारे में खुलासा किया है। हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में बताया है कि देर रात उनकी कार पर हमला हुआ। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उनकी कार के टायर में पंचर तक कर दिया है। जिस पर हिमांशी खुराना ने गुस्सा जाहिर किया है।
हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'पिछली रात चंडीगढ़ के पास एक गांव में शूट के दौरान किसी ने मेरी कार के टायर में छेद कर दिए। आप लोगों को क्या लगता है, आप लोग इस तरह की छोटी चीजें करके मुझे काम करने से नहीं रोक सकते और न ही मुझे डरा सकते हो। आपके लिए शुभकामनाएं।' हिमांशी खुराना का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिमांशी खुराना के कई फैंस उनके इस पोस्ट में पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले हिमांशी खुराना, आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड बुलाने की वजह से चर्चा में थीं। दरअसल हिमांशी खुराना और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट आसिम रियाज एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके फैंस इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं, लेकिन हिमांशी खुराना को यह पसंद नहीं है कि कोई उन्हें आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड कहकर बुलाए।
हाल ही में हिमांशी खुराना ने ट्विटर पर लिखा था, 'हमेशा आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड क्यों कहा जाता है। हिमांशी का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं कहा जाता। मुझे पता है इसमें कोई गलत बात नहीं है, लेकिन महिलाएं भी इस फील्ड में काम कर रही हैं। उनकी खुद की एक पहचान है। उनका भी संघर्ष है। तो हमेशा पुरुषों के बारे में ही क्यों कहा जाता है।' हिमांशी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
Why it’s always girlfriend of Asim Riaz.. not boyfriend of himanshi Khurana.. I know dere is nthng wrong in dis & M proud of dis bt at d same time females r also working in dis industry & they hv there individual personality.. their share of struggle.. why it’s always about man https://t.co/zhUgAXsyw8
पढ़ें: काबिल और कृष 3 के डायलॉग राइटर संजय बने निर्देशक, लॉकडाउन में बेटे की मदद से बना डाली ये फिल्म