सब्सक्राइब करें

सुजैन खान ने प्रियंका चोपड़ा को बताया प्रेरणा, इस वजह से 'देसी गर्ल' को सितारे दे रहे बधाई

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 05 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra completed 20 years sussanne khan said she is inspiration
प्रियंका चोपड़ा, सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं हैं। मनोरंजन जगत में प्रियंका ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। प्रियंका के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल रहीं, जिन्होंने उनकी तारीफ की है।

Trending Videos
priyanka chopra completed 20 years sussanne khan said she is inspiration
priyanka chopra - फोटो : सोशल मीडिया

सुजैन खान ने प्रियंका चोपड़ा को सभी के लिए प्रेरणा बताया है। प्रियंका के वीडियो पर सुजैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा- 'आप दया और दृढ़ता की संस्थान हो और मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हो। ऊपर वाला आपको हमेशा आबाद रखे।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra completed 20 years sussanne khan said she is inspiration
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका के इस वीडियो पर सुजैन के अलावा उनकी बहन फराह अली खान, अनुशा दांडेकर, लारा दत्ता, सोनाली बेंद्रे, उर्वशी रौतेला, भूमि पेडनेकर सहित अन्य सितारों ने शुभकामनाएं दीं।

priyanka chopra completed 20 years sussanne khan said she is inspiration
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने अपनी यात्रा का वीडियो साझा करते हुए लिखा था कि 'मनोरंजन के 20 साल पूरे। मेरे फैंस को शुक्रिया, जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं। जुड़े रहिए, शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you @ozzyproduction and all of you for such a beautiful reminder of these 20 years since I started in this business. I hope to meet you all someday.. Meanwhile I want to celebrate with all of you... stay tuned! Thank you #pcmaniacs

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
priyanka chopra completed 20 years sussanne khan said she is inspiration
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रियंका की यात्रा को दिखाने वाला ये वीडियो लाखों करोड़ों लोगों को प्रेरित करने वाला है। इसमें उनकी कई फिल्मों के सीन दिखाए गए हैं। साथ ही हॉलीवुड में उनकी जर्नी को दिखाया गया है। फिल्मों में अभिनय के अलावा प्रियंका सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। वो यूनिसेफ से जुड़ी हुई हैं। वीडियो में इसका भी जिक्र है। 

संडे बाइस्कोप: समझिए कहां से आई रामू की हिट फिल्म सत्या की कहानी, किस्से बीते हफ्ते रिलीज फिल्मों के

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed