फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु रंधावा: कभी छोटी-छोटी पार्टियों में गाकर जुटाते थे पैसे, इस मशहूर रैपर की वजह से मिली सफलता की सीढ़ी

Mon, 30 Aug 2021 09:11 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
Guru Randhawa Special Patola Suit High Rated Gabru other chartbusters sung by multi-talented star
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम

पंजाबी गायक गुरशरणजोत सिंह रंधावा उर्फ गुरु रंधावा 30 अगस्त को जन्मदिन है। उन्होंने कुछ ही सालों में ही बॉलीवुड में ऐसे झंडे गाड़े कि बड़े-बड़े सिंगर्स उनके सामने पानी मांगने लगे। लाहौर, पटोला, हाई रेटेड गबरू, दारु वरगी, रात कमल है, बन जा रानी जैसे गाने गाने वाले गुरु का जन्म का 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था। गुरु रंधावा बॉलीवुड के न सिर्फ गायक है बल्कि उन्होंने कई गाने भी लिखे हैं। इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक भी दिया है और वह इन्हें प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। गुरु रंधावा शुरुआत में दिल्ली में छोटे कार्यक्रमों में परफॉर्म करते थे।  साथ उन्होंने एमबीए की पढ़ाई भी की है।  उन्हें गुरु नाम रैपर बोहेमियां ने दिया है। 

Guru Randhawa Special Patola Suit High Rated Gabru other chartbusters sung by multi-talented star
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे स्टेज शो और पार्टियों से की थी। कुछ समय बाद गुरु रंधावा दिल्ली आ गए, जहां उन्होंने अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी की। बतौर गायक गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की। उन्होंने अपना पहला गाना 'सेम गर्ल' बनाया। हालांकि उनका पहला गाना हिट साबित नहीं हो पाया। 
Guru Randhawa Special Patola Suit High Rated Gabru other chartbusters sung by multi-talented star
गुरु रंधावा - फोटो : Social Media

पहली असफलता के बावजूद गुरु रंधावा ने अपने कदम पीछे नहीं हटाए। इसके बाद वह अपना दूसरा गाना लेकर आए जिसका नाम 'छड़ गई' था। साल 2013 में गुरु रंधावा ने अपनी एलबम लांच करने का फैसला किया। गुरु रंधावा की पहली एलबम का नाम 'पैग वन' था। इस एलबम को लांच करवाने में गुरु रंधावा के भाई ने उनकी आर्थिक तौर पर मदद की थी। इसके बाद उन्होंने अपने कई गानें रिलीज किए लेकिन गुरु रंधावा के वह गाने इतने हिट नहीं हो सकते जो उन्हें ऊंचाईयों पर ले जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Randhawa Special Patola Suit High Rated Gabru other chartbusters sung by multi-talented star
गुरु रंधावा - फोटो : Instagram/ @gururandhawa

दो साल तक संघर्ष करने के बाद मशहूर रैपर बोहेमिया उनके सुभचिंतक बनें। इसके बाद गुरु रंधावा और बोहेमिया ने बॉलीवुड की एक मशहूर म्यूजिक कंपनी के साथ मिलकर 'पटोला' गाना बनाया। इस गाने ने रातों-रात गुरु रंधावा की जिंदगी और करियर को बदलकर रख दिया। साल 2015 में आया 'पटोला' गाना आज भी लाखों लोगों की पसंद है। उनके इस गाने को बेस्ट पंजाबी सॉन्ग का खिताब भी मिल चुका है। 

विज्ञापन
Guru Randhawa Special Patola Suit High Rated Gabru other chartbusters sung by multi-talented star
गुरु रंधावा - फोटो : Instagram
इसके बाद गुरु रंधावा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने फिर कई पंजाबी गाने गाए जिन्हें उनके फैंस और पंजाबी संगीत प्रेमी आज भी खूब पसंद करते हैं। गुरु रंधावा के गाने इतने हिट हुए हैं कि उन्हें बॉलीवुड के कई फिल्मों में जगह मिली है। इसके अलावा गुरु रंधावा ने बॉलीवुड की फिल्मों के लिए अलग से भी गाने गाए हैं। उन्होंने लाहौर, पटोला, हाई रेटेड गबरू, दारु वरगी, रात कमल है और बन जा रानी सहित कई सुपरहिट पंजाबी गाने गाए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed