फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: महिला निर्देशकों को नवाजुद्दीन ने बताया बेहतर, बोले- वे दुनिया को अलग नजरिए से देखती हैं

Sat, 03 Sep 2022 08:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 03 Sep 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Haddi Actor Nawazuddin Siddiqui on working with Female Directors, said they look at the world differently
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में अपनी फिल्म 'हड्डी' की घोषणा की है। फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने महिला निर्देशक और पुरुष निर्देशक के साथ काम करने को लेकर अपने एक्सपीरियंस को साझा किया है।

Haddi Actor Nawazuddin Siddiqui on working with Female Directors, said they look at the world differently
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महिला निर्देशकों की बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'मैंने बहुत सी महिला निर्देशकों के साथ काम किया है और मुझे ऐसे महसूस होता है कि वह दुनिया की हर चीज को अलग नजरिए से देखती हैं। महिलाएं दयालु होती हैं और हर चीज में सुंदरता देखती हैं। मुझे इनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला है।'

Haddi Actor Nawazuddin Siddiqui on working with Female Directors, said they look at the world differently
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique

इसके आगे उन्होंने कहा, 'ज्यादातर पुरुषों के लिए ये पावर और कंट्रोल के बारे में होता है। पुरुष ज्यादातर चीजों पर कंट्रोल करते हैं और उन्हें अधिकार जताना होता है महिलाओं पर भी। महिलाओं की निगाहें दयालु और संवेदनशील होती हैं। मैं उसी नजरिए को पाने की कोशिश कर रहा हूं।' वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'हड्डी' के बाद वह 'टिकू वेड्स शेरू' और 'नूरानी चेहरा' में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haddi Actor Nawazuddin Siddiqui on working with Female Directors, said they look at the world differently
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बहुत सी महिला निर्देशकों के साथ काम किया है। 'पीपली लाइव' में निर्देशक अनुषा रिजवी, 'मोतीचूर चकनाचूर' में निर्देशक देबमित्रा बिस्वाल और 'मंटो' में  नंदिता दास के साथ काम किया था। इसके अलावा उन्होंने जोया अख्तर के साथ 'बॉम्बे टॉकीज' और रीमा कागती के साथ 'तलाश' में भी काम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed