सब्सक्राइब करें

‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ फिल्म का एक हफ्ते में बिगड़ा खेल, जानें सातवें दिन किया कितना कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 11 Jun 2026 07:41 PM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। सात दिन में ही इन फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट दिखने लगी हैं। जानिए, गुरुवार को यानी रिलीज के सातवें दिन इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan And Bandar Move Day 7 Thursday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘बंदर’ को दर्शकों ने बहुत बढ़िया रेस्पॉन्स नहीं दिया है। सातवें दिन में आकर ही इन फिल्मों की कमाई काफी कम हो गई। जानिए, गुरुवार को इन फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए। कमाई करने की दौड़ में कौन आगे रहा? 

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan And Bandar Move Day 7 Thursday Box Office Collection
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने सातवें दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने सातवें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह इसका शुरुआती कलेक्शन है, रात तक इस कमाई में इजाफा हो सकता है। इस फिल्म ने छठे दिन 2.80 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे। जबकि पांचवें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। देखा जाए तो हर दिन इस फिल्म की कमाई में कमी ही दिख रही है। 
डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म ने अब तक 35.55 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स भी हैं। 

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan And Bandar Move Day 7 Thursday Box Office Collection
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

वरुण की पिछली फिल्मों के मुकाबले में कहां खड़ी है ‘है जवानी…’?
वरुण धवन की पिछली रिलीज फिल्मों ने एक हफ्ते में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने एक हफ्ते में 244.97 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने एक हफ्ते में 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘बेबी जॉन’ ने 33.38 करोड़ रुपये एक हफ्ते में बटोर लिए थे। फिल्म ‘भेड़िया’ ने भी 42.05 करोड़ रुपये की कमाई एक हफ्ते में की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan And Bandar Move Day 7 Thursday Box Office Collection
फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘बंदर’ फिल्म की कमाई लाखों में रह गई
बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ ने रिलीज के सातवें दिन 11 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि छठे दिन 25  लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कलेक्शन पहले दिन से ही लाखों में है। कुल कलेक्शन भी अब तक 3.51 करोड़ रुपये ही है। 
फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। इसमें सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan And Bandar Move Day 7 Thursday Box Office Collection
फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अपने दम पर फिल्म ‘बंदर’ नहीं चला सके बॉबी देओल
बॉबी देओल की ‘बंदर’ भी उनकी पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी कम कमाई कर रही है। उनकी पिछली फिल्म ‘कंगुआ’ ने एक हफ्ते में 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, इसी तरह ‘हाउसफुल 5’ ने 129.35 करोड़ रुपये एक हफ्ते में बटोरे थे। फर्क सिर्फ इतना है कि ‘कंगुआ’ और ‘हाउसफुल 5’ बॉबी के कंधों पर नहीं टिकी थी। जबकि ‘बंदर’ फिल्म पूरी तरह से बॉबी के किरदार पर फोकस है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed