ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाना पार्टी कई लोगों के गले की हड्डी बन गया। इस बात को लेकर कुछ लोगों ने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के बड़े नेता दिग्विज सिंह ने जब ट्वीटर पर अपनी भड़ास निकाली तो बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता उनको सलाह दे डाली।
ज्योतिरादित्य के जाते ही दिग्विजय सिंह ने निकाली भड़ास तो बॉलीवुड निर्देशक ने कांग्रेस को दी नसीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दअरसल एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'आज कांग्रेस को गांधी नेहरू विचारधारा की तुलना में संघ विचारधारा के करीबी लोगों को शुद्ध करने की जरूरत है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपना सारा जीवन इन लोगों से लड़ने में बिताया था। लेकिन इसके बावजूद आरएसएस द्वारा अलग-अलग मुखौटा पहनने की रणनीति बेजोड़ है।'
दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर हंसल मेहता ने लिखा, 'सर आपको भी युवा नेताओं की जरूरत है। आपको अधिक लोक-केंद्रित दृष्टिकोण की भी आवश्यकता है। आपको ऐसे नेताओं की जरूरत है जो लीड करें न कि पीछे रहकर खेलें। आपको एक नई कांग्रेस की भी जरूरत है जो अपने संस्थापक सिद्धांतों की याद दिलाती है और उनका अनुसरण करती है।'
Sir you also need younger leaders. You also need a more people-centric approach. You also need leaders to lead and not just play backroom games. You also need a new Congress that reminds itself of its founding principles and follows them. https://t.co/fGObS9VhA9
इससे पहले ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होते ही बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित ने एक मीम शेयर किया था। उन्होंने दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया जिसमें एक तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरी तरफ कांग्रेस नेता दिग्विजय विजय सिंह नजर आ रहे हैं। इस मीम को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'जा ज्योतिरादित्य सिंधिया जा..जी ले अपनी जिंदगी, मां बेटे की गुलामी करना तेरे बस की बात नहीं।'
अभिनेत्री के बैंक खाते में हुआ फर्जीवाडा, पेटीएम की KYC के नाम पर गायब हुए हजारों रुपये