फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में डूब गया इन पांच खान स्टार्स का करियर, कई का तो पूरा नाम भी नहीं जानते लोग

Wed, 11 Mar 2020 11:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 11 Mar 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
hese five Bollywood Khan Stars leave films
Bollywood - फोटो : Social Media

बॉलीवुड पर खान स्टार्स का सिक्का चलता है। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अब इस लिस्ट में सैफ अली खान का भी नाम जोड़ लीजिए। इनकी फिल्म रिलीज होते दर्शकों से सिनेमा हाल भर जाता है। लेकिन हर खान सरनेम वाले स्टार की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती। आज आपको ऐसे खान सरनेम स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में धमाकेदार एंट्री की लेकिन उनका करियर कुछ फिल्मों तक ही सिमट कर रह गया।

hese five Bollywood Khan Stars leave films
imran khan - फोटो : Social Media

इमरान खान
इस लिस्ट में पहला नाम है आमिर खान के भांजे इमरान खान का। इमरान ने वैसे तो बतौर बाल कलाकार ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि बतौर अभिनेता उन्होंने फिल्म जाने तू या जाने न से एंट्री की। ये फिल्म पर्दे पर हिट रही इसके बाद उनकी फिल्म डेल्ही बेली को लोगों ने पसंद किया। इन फिल्मों के अलावा उनके करियर में कोई खास फिल्म नहीं है। इमरान को आखिरी बार फिल्म कट्टी-बट्टी में कंगना रनौत संग देखा गया था। अब इमरान फिल्मों से दूर हैं।

hese five Bollywood Khan Stars leave films
सरफराज खान

सरफराज खान
बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचान रखने वाले एक्टर कादर खान को कौन नहीं जानता। उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं। लेकिन पिता जैसी पहचान कादर खान के बेटे सरफराज को नहीं मिल पाई। वो फिल्मों में बतौर साइड एक्टर नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'क्या यही प्यार है' (2002), 'मैंने दिल तुझको दिया' (2002), तेरे नाम (2003) 'बाजार' (2004), 'वादा' (2005), 'मिलेंगे मिलेंगे' (2012) जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वो दबंग 3 में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hese five Bollywood Khan Stars leave films
Sahil Khan - फोटो : social media

साहिल खान
अपनी दमदार बॉडी को लेकर मशहूर हुए एक्टर साहिल खान भी बॉलीवुड में ज्यादा टिक नहीं पाए साहिल ने बतौर एक्टर 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'एक्सक्यूज मी' (2001), 'यही है जिंदगी' (2005), 'डबल क्रॉस' (2005), 'अलादीन' (2005), 'रामा द सेवियर' (2005) जैसी फिल्में की। लेकिन सभी फिल्में चली नहीं। अब साहिल का बिजनेस है और इसमें काफी नाम कमा रहे हैं।

विज्ञापन
hese five Bollywood Khan Stars leave films
फरदीन खान

फरदीन खान
अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान के करियर की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन उनका फिल्मी सफर काफी छोटा रहा। वह साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अग्न से बड़े परदे पर उतरे थे। इसके बाद फिल्म 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'भूत', 'जानशी', 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'ऑल द बेस्ट', 'देव', 'लाइफ पाटर्नर', 'एसिड फैक्ट्री' में वह दिखाई दिए। अब वो फिल्मों से दूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed