{"_id":"5aeecfe44f1c1b65098b816b","slug":"hansal-mehta-says-due-to-avengers-infinity-war-omerta-gets-poor-show-timings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ओमर्टा' की खराब ओपनिंग को लेकर भड़के हंसल मेहता, कह दी ऐसी बात विवाद होना तय ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ओमर्टा' की खराब ओपनिंग को लेकर भड़के हंसल मेहता, कह दी ऐसी बात विवाद होना तय
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव की फिल्म 'ओमर्टा' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ लगातार कमजोर होती जा रही है। इस फिल्म ने अभी तक केवल 1.64 करोड़ की कमाई की है। डायरेक्टर हंसल मेहता को इस फिल्म की नाकामयाबी को हिलाकर रख दिया है। फिल्म के रिलीज होने के दो दिन बाद कमाई का आंकड़ा देखने के बाद हंसल मेहता ने ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद होना तय है।
Rajkumar Rao
फिल्म 'ओमर्टा' ने पहले दिन केवल 54 लाख और दूसरे दिन 1.09 करोड़ का बिजनेस किया। कुल मिलाकर इस फिल्म ने महज दो दिनों में सिर्फ 1.64 करोड़ की कमाई की। जब इस बारे में हंसल मेहता से पूछा गया तो उन्होंने खराब कलेक्शन का ठीकरा 'एवेंजर्स द इंफिनिटी वॉर' पर फोड़ा।
#Omertà witnesses growth on Sat... While the growth is substantial, the overall total remains on the lower side... Sun biz holds the key... Fri 54 lakhs, Sat 1.09 cr. Total: ₹ 1.64 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 6, 2018
Hansal Mehta
- फोटो : Indulge - The New Indian Express
हंसल मेहता ने कहा - 'एवेंजर्स द इंफिनिटी वॉर' की वजह से फिल्म 'ओमर्टा' को खराब शो टाइमिंग दी गई। हमें कोई भी ऐसा शो नहीं दिया गया जो दर्शकों के फ्री टाइम से मैच करता हो। इसके साथ ही फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिलना भी फिल्म की कमाई पर खराब असर डाल रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta
इसके साथ ही हंसल मेहता ने कहा 'जरूरी है कि फिल्म कम से कम अपना बजट निकाल ले। यह समय मेरे लिए काफी मुश्किल भरा है। अगली बार फिल्म बनाने से पहले बजट पर खास ध्यान रखूंगा ताकि रिस्क कम रहे।'
विज्ञापन
rajkumar rao
इससे पहले हंसल मेहता ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा था कि 'फिल्म का 100 करोड़ से 150 करोड़ की कमाई करना बेहद जरूरी है। इतनी कमाई के बाद ही फिल्म का प्रोडक्शन का खर्चा निकल पाएगा।'