साउथ से लेकर बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी पिछले काफी दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। सोहेल कथूरिया संग अपनी शादी से लेकर अपने शो 'लव शादी ड्रामा' तक सभी चीजों को लेकर हंसिका सुर्खियों में हैं। हंसिका अपनी शादी पर बने शो में आए दिन सोहेल और अपने रिश्ते समेत बाकी चीजों के बारे में खुलासे करती रहती हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री की मां ने भी बेटी की शादी को लेकर खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने सोहेल और उनके परिवार से पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। लेकिन, सवाल उठता है आखिर क्यों? तो वजह जानने के पढ़िए हमारी खबर..
Hansika Motwani: हंसिका की मां ने दामाद सोहेल से शादी में क्यों मांगे पांच लाख रुपये? वजह कर देगी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहेल कथूरिया के साथ हंसिका मोटवानी की शादी किसी राजसी शादी से कम नहीं थी। कपल ने पिछले साल दिसंबर में जयपुर, राजस्थान के मुंडोता पैलेस में हमेशा-हमेशा के लिए दोनों का हाथ थाम लिया था। करीबी दोस्तों और परिवार के बीच सात फेरे लेने वाली हंसिका की शादी के बारे में उनके फैंस को जानने की बहुत उत्सुकता थी। इसी वजह से अभिनेत्री उन सभी के लिए 'लव शादी ड्रामा' नाम का एक शो लेकर आईं, जिसमें वह अपनी शादी के बारे में खुलकर बात करती हैं। इसी के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री की मां मोना मोटवानी को दूल्हे के परिवार के सदस्यों से फंक्शन में देर से आने के लिए हर मिनट के पांच लाख रुपये देने की मांग करते देखा गया।
शादी की सभी रस्में बिना किसी रुकावट के निभाई जा रही थीं, लेकिन हंसिका की मां सोहेल के परिवार से काफी नाराज थीं। मोना मोटवानी को उनकी शिकायत करते देखा गया। इतना ही नहीं वह बोलती दिखीं कि, 'मेरा एक विनम्र अनुरोध है। कथूरिया वे लोग हैं जो बहुत देर से आते हैं और मोटवानी समय के पाबंद होते हैं। अगर आप आज देर से आए तो आपको हर मिनट की देरी के लिए आप लोग मुझे पांच लाख रुपये देने होंगे। मैं यह अनुरोध इसलिए कर रही हूं क्योंकि अशुभ समय शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच है। तो उम्मीद है आप लोग अब जल्दी आ सकेंगे।'
इसके बाद, लेटेस्ट एपिसोड में हंसिका ने खुलासा किया कि आखिर सोहेल को मंडप में अपने लिए इंतजार करते हुए देखकर उन्हें कैसा लगा। अभिनेत्री बोलीं, 'इस बात ने मुझे बहुत प्रभावित किया और मैं उन्हें मंडप में देखकर ऐसी थी कि मैं अपने जीवन के प्यार से शादी कर रही हूं। यह सबसे अच्छा अहसास था। चीजें सच में हो रही थीं। मैं शादी कर रहा थीं। मुझे नहीं पता कि अपने आप कैसे समझाऊं और यह सबसे अलग था।'
Dalljiet Kaur Sangeet: 'संगीत नाइट' में दोस्तों संग झूमीं दलजीत, निखिल ने भी ऐसे मचाई धूम
हंसिका मोटवानी ने पिछले साल नवंबर में सोहेल के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। सोहेल ने एफिल टॉवर के सामने घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की तस्वीरों ने सभी का दिल जीत लिया था।
Lance Reddick: 'जॉन विक' फेम एक्टर लांस रेडिक का निधन, 60 साल की उम्र में अभिनेता ने ली अंतिम सांस