फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nupur Sanon: साउथ की इस फिल्म से नूपुर सैनन को सबसे ज्यादा उम्मीद, ‘पॉप कौन’ में सतीश कौशिक का साथ यादगार रहा

Sat, 18 Mar 2023 11:10 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 18 Mar 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Nupur Sanon Kriti Sanon sister hope South film Tiger Nageshwar Rao working with Satish Kaushik was memorable
नूपुर सैनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की चर्चित हीरोइन कृति सैनन की छोटी बहन नूपुर सैनन की चर्चा इन दिनों हो रही है ओटीटी पर उनकी डेब्यू सीरीज ‘पॉप कौन’ को लेकर। पहली बार वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' में दिखीं थी, बाद में इसका सीक्वेल फिलहाल 2' भी बना। लेकिन, अभिनय के क्षेत्र में उन्हें अपना दमखम दिखाना अभी बाकी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'नूरानी चेहरा' और साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा के साथ फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' कर रहीं नूपुर सैनन को उम्मीद है कि दर्शक उन्हें आने वाली फिल्मों में उन्हें भरपूर प्यार देंगे।

Nupur Sanon Kriti Sanon sister hope South film Tiger Nageshwar Rao working with Satish Kaushik was memorable
नूपुर सैनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नूपुर सैनन कहती हैं, 'देखा जाए तो अभी मेरे करियर की शुरुआत हुई है। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। मैं सतीश कौशिक जी को बहुत मिस कर रही हूं। इस सीरीज में  मेरे सबसे ज्यादा सीन सतीश कौशिक जी के साथ ही हैं। उनके साथ काम करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही थी। मुझे शूटिंग के दौरान उन्होंने बहुत ही अच्छे से गाइड किया, मुझे कभी ऐसा नहीं फील होने दिया कि मैं एक न्यूकमर हूं। रिहर्सल के दौरान वह खुद अपने सीन के बारे में पूछते थे कि कैसा सीन हुआ? ऐसा कमाल का एक्टर तो मैने अपने जिंदगी में कभी नही देखा।'

यह भी पढ़ें:  'मंडी' से शुरुआत...इस टीवी शो से मिली पहचान, ये हैं रत्ना पाठक की जिंदगी के अहम पहलू

Nupur Sanon Kriti Sanon sister hope South film Tiger Nageshwar Rao working with Satish Kaushik was memorable
नूपुर सैनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल 2' के बाद नूपुर सैनन को सबसे पहला मौका नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'नूरानी चेहरा' में मिला। नूपुर सैनन कहती हैं, 'मुझे लगता है कि आपको एक ही ऐसा मौका मिलता है,जिसमे आप अपनी काबिलियत दिखा सकते हैं। अगर पहली फिल्म फ्लॉप हो गई, तो दूसरा मौका जल्दी नहीं मिलता है। इसलिए मुझे पता था कि मुझे पहली ही फिल्म में बहुत अच्छा परफॉर्म करना है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मेरी एक्टिंग को निखारने में बहुत ही मदद की। मेरी शूटिंग नहीं भी होती थी तो भी सेट पर बैठी रहती थी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक्टिंग करते एकटक देखती रहती थी।'

यह भी पढ़ें: महिलाओं को आलसी कहना सोनाली कुलकर्णी को पड़ा भारी, उर्फी जावेद के साथ यूजर्स ने लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
Nupur Sanon Kriti Sanon sister hope South film Tiger Nageshwar Rao working with Satish Kaushik was memorable
नूपुर सैनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और करियर का सबसे बड़ा मौका नूपुर सैनन को अभिनेता रवि तेजा के साथ तेलुगू फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में मिला। नूपुर सैनन कहती हैं, 'यह फिल्म मेरे लिए तो खास है ही, साथ ही रवि तेजा के लिए भी बहुत खास फिल्म है। यह उनकी पहली फिल्म है जो पैन इंडिया रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए मुझे तेलुगू में डायलॉग याद करके बोलना पड़ता था। इस पर रवि तेजा सर ने कहा कि मैं तुम्हारे रिएक्शन वाले दिन में अपने डायलॉग हिंदी में बोलता हूं ताकि सीन को अच्छी तरह से समझ कर रिएक्शन दे सको। जब उन्होंने हिंदी डायलॉग बोले तो मैं दंग रह गई। अभी फिल्म का एक शेड्यूल बाकी है, जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।'

यह भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता अभिनेत्री के सिर चढ़ा आमिर खान का नशा, खुद को बताया 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' की फैन

विज्ञापन
Nupur Sanon Kriti Sanon sister hope South film Tiger Nageshwar Rao working with Satish Kaushik was memorable
नूपुर सैनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नूपुर सैनन की बहन कृति सैनन बॉलीवुड में पहले से स्थापित अभिनेत्री हैं। यह पूछे जाने पर क्या उनसे किसी फिल्म को साइन करने से पहले सलाह  सलाह मशवरा लेती हैं? नूपुर सैनन कहती हैं, 'मै तो हर चीज में सलाह मशविरा लेती हूं। वह भी मुझसे सलाह मशवरा लेती हैं। लेकिन मै हमेशा अपने मन की ही सुनती हूं। अगर दीदी को कुछ नही पसंद आया और मुझे पसंद आया तो मैं जरूर करूंगी। मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं,जो मुझे अच्छा लगता है, वही करती हूं। मशविरा लेना जरूरी है, लेकिन उसपर आपको अमल करना है कि नहीं करना है,यह आप निर्भर करता है।'

यह भी पढ़ें: मैं बहुत ज्यादा काम के पीछे भागती नहीं हूं, मुझे मेरी पसंद का काम चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed