फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धांजलि: हंसिका मोटवानी ने पुनीत राजकुमार को ऐसे किया याद, बोलीं- उनका निधन मेरा पर्सनल लॉस

Mon, 01 Nov 2021 05:27 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 01 Nov 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Hansika Motwani says Puneeth Rajkumar’s death is a personal loss to me:
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका मोटवानी ने दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को याद किया। उन्होंने कहा, अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन मेरा पर्सनल लॉस है। हंसिका बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा की भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के साथ फिल्म बिंदास (2008) में अभिनय किया था। यह उनकी पहली कन्नड़ फिल्म थी। हंसिका का कहना है कि उन्हें अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि पुनीत राजकुमार नहीं रहे। उनका इस तरह असामयिक निधन मेरे और इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।



 

Hansika Motwani says Puneeth Rajkumar’s death is a personal loss to me:
हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी ने उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया। इसके अलावा पुनीत राजकुमार के साथ शूटिंग के दिनों को भी याद किया। मोटवानी ने कहा कि जब मैंने उनके साथ अपनी पहली फिल्म की थी उस वक्त मेरी उम्र 19 साल थी। 

Hansika Motwani says Puneeth Rajkumar’s death is a personal loss to me:
हंसिका मोटवानी

मुझे याद है कि पुनीत राजकुमार कितने विनम्र और मधुर थे। मैं उस वक्त नई थी और मुझे इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा पता नहीं था। उन्होंने कहा कि भले ही पुनीत राजकुमार सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। शूटिंग के दौरान मुझे सहज महसूस कराया। उन्होंने कहा कि पुनीत राजकुमार ने सेट पर मेरी केयर की, मैं उस वक्त छोटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansika Motwani says Puneeth Rajkumar’s death is a personal loss to me:
हंसिका मोटवानी
फिल्म हवा (2003) में एक बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले हंसिका मोटवानी का कहना है कि वह आखिरी बार पुनीत राजकुमार से एक अवॉर्ड फंक्शन में मिली थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि जिस तरह से मैंने अपने करियर को आकार दिया है उससे वह खुश हैं। 

 
विज्ञापन
Hansika Motwani says Puneeth Rajkumar’s death is a personal loss to me:
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार थे। उनके निधन की खबर पर अभी तक उनके कई फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। महज 46 साल में हार्ट अटैक के कारण उनका कुछ दिन पहले निधन हो गया था। वह फिटनेस के प्रति काफी समर्पित थे और एक्सरसाइज करते हुए उन्हें सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हे बंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया था। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed