बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने करयर की शुरूआत राजश्री की फिल्म ‘अबोध’ से की थी। इस फिल्म के बाद मानो उनकी मुस्कान ने लोगों का दिल ही जीत लिया हो। वह एक के बाद एक कई फिल्मों में दिखने लगी। देखते ही देखते माधुरी देश की टॉप एक्ट्रेस बन गई। वह जिस भी फिल्म में होती उसे पहले से ही हिट माना जाने लगा। ऐसा शायद ही कोई शख्स होगा जिसे माधुरी का नाम पता न हो। लेकिन अब जो हम बताने जा रहे हैं वह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, माधुरी को बेशक दुनिया जानती हो, लेकिन खुद उनके होने वाले पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने उनका नाम पहली बार सुना था। उनकी पहली मुलाकात से पहले वह माधुरी को नहीं जानते थे। इतना ही नहीं उन्हें ये तक नहीं पता था कि माधुरी देश की टॉप एक्ट्रेस हैं। आज श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित अपनी 22 वीं शादी की सालगिरह बना रहे हैं। इस मौके पर जानिए कैसे शरू हुई दोनों की लव स्टोरी।
Happy Anniversary: शादी से पहले माधुरी दीक्षित को नहीं जानते थे श्रीराम नेने, बाइक राइड से शुरू हुई थी लवस्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू ने माधुरी ने खुलासा किया था कि 'डॉक्टर साहब से मेरी पहली मुलाकात संयोग से भाई की पार्टी (लॉस एंजेलिस) में हुई थी। वहां मैं यह जानकर हैरान थी कि उन्हें मेरे बारे में नहीं पता कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हूं।'
बाइक राइड से शुरू हुई कहानी
आगे माधुरी ने बताया 'हमारी मुलाकात के बाद डॉ. नेने ने मुझसे पूछा था कि क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? मुझे लगा कि ठीक है, पहाड़ भी हैं और बाइक भी है। लेकिन पहाड़ों पर जाने के बाद मुझे अहसास हुआ कि यह मुश्किलों भरा है।'
फिर किया डेट
इसके बाद वह कहती हैं' बस यहीं से हम दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे, जिसके बाद हमें प्यार हो गया। फिर हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और फिर हमने शादी करने का फैसला किया। जब माधुरी ने नेने से शादी का फैसला किया तब वह बॉलीवुड कि टॉप हिरोइन थीं।
बंध गए शादी के बंधन में
माधुरी ने श्रीराम नेने से 17 अक्टूबर 1999 में शादी कर ली थी। शादी के बाद वह नैने के साथ यूएस शिफ्ट हो गई थी और फिल्मों से दूरी बना ली थी। दोनों के दो बेटे हैं। शादी के बाद उन्होंने 2007 में फिल्म आजा नचले से फिर से बॉलीवुड में वापसी की थी। जिसके बाद वह आखिरी बार फिल्म कलंक में नजर आईं थीं।