फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Akshara hassan: चार साल पहले कमल हासन की बेटी ने किया था धर्म परिवर्तन, निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई थीं लीक

Tue, 12 Oct 2021 10:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 12 Oct 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Akshara hassan: private picture leak to change her religion top controversy of kamal hassan daughter
akshara haasan - फोटो : Instagram

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन  (Akshara Haasan) का आज यानी मंगलवार को जन्मदिन है। अक्षरा का जन्म 12 अक्तूबर 1991 को चेन्नई में हुआ था। फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकीं अक्षरा फिल्मों में सहायक निर्देशन भी कर चुकी हैं। 



अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शमिताभ' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली साउथ एक्ट्रेस अक्षरा हासन आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अक्षरा हासन ने बॉलीवुड में दूसरी फिल्म की 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और फिर वो पहुंचीं कॉलीवुड। यहां उन्होंने अजित कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ 'विवेगम' फिल्म में काम किया। अमिताभ के साथ डेब्यू करने के बाद भी अक्षरा को ज्यादा सफलता नहीं मिली। हालांकि विवादों से उनका गहरा नाता रहा है।

Happy Birthday Akshara hassan: private picture leak to change her religion top controversy of kamal hassan daughter
akshara haasan - फोटो : Instagram

अक्षरा हासन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। इन तस्वीरों में अक्षरा अंडरगारमेंट्स में सेल्फी लेती दिखाई दे रही थीं। इस घटना ने उन्हें बहुत डरा दिया था। अक्षरा की प्राइवेट फोटोज लीक होने के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड और रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी सवालों के घेरे में आ गए थे। 

Happy Birthday Akshara hassan: private picture leak to change her religion top controversy of kamal hassan daughter
अक्षरा हासन - फोटो : Twitter

खुद को नास्तिक बताने वालीं अक्षरा हासन ने 2017 में अपना धर्म बदल लिया था। अक्षरा ने हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। धर्म परिवर्तन को लेकर अक्षरा का कहना था कि उन्होंने खुद बौद्ध धर्म पर विश्वास करने के बाद ये कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Akshara hassan: private picture leak to change her religion top controversy of kamal hassan daughter
कमल हासन, श्रुति हासन, अक्षरा हासन - फोटो : Insatagram

अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक के रूप में की थी। अक्षरा ने सहायक निर्देशक के करियर के दौरान फिल्मों के कई ऑफर को मना किया। वो एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ स्क्रीन राइटर भी हैं। वो मशहूर अभिनेत्री सारिका की बेटी हैं। अक्षरा हासन की एक बड़ी बहन है-श्रुति हासन। श्रुति हासन बॉलीवुड समेत टॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Akshara hassan: private picture leak to change her religion top controversy of kamal hassan daughter
akshara haasan
अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी 'Agni Siragugal' और 'Jwala' जैसी साउथ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed