{"_id":"61bff293588846078a14a280","slug":"happy-birthday-anirudh-agarwal-the-man-who-became-the-face-of-monster-in-ramsay-brothers-horror-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday: रामसे बंधुओं की फिल्मों में 'दरिंदा' बनता था ये एक्टर, कद-काठी की वजह से मिलते थे ऐसे रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday: रामसे बंधुओं की फिल्मों में 'दरिंदा' बनता था ये एक्टर, कद-काठी की वजह से मिलते थे ऐसे रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Samri
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपने 80 और 90 के दशक में रामसे बंधुओं की हॉरर फिल्में देखी हैं तो आप सामरी ने अंजान नहीं होंगे। सामरी उस जमाने में खौफ का दूसरा नाम हुआ करता था। सामरी रामसे बंधुओं की फिल्मों को वह दरिंदा था जिसे देखकर लोग कांपने लगते थे। आज उसी सामरी यानी की अनिरुद्ध अग्रवाल का जन्मदिन है। अनिरुद्ध अग्रवाल का असली नाम अजय अग्रवाल है। अजय का जन्म 20 दिसंबर 1949 को देहरादून में हुआ। उन्होंने आईआईटी रुड़की से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और नौकरी करने लगे।
2 of 4
Samri
- फोटो : social media
छुट्टी के दिन मिला काम
इंजीनियरिंग कर चुके अनिरुद्ध का मन उन दिनों एक्टिंग में ज्यादा रहता था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिरुद्ध एक बार बीमार थे और दफ्तर से छुट्टी ली थी तभी उनसे किसी ने रामसे बंधुओं से मिलने को कहा। अनिरुद्ध भी उठकर मिलने चल दिए। और उनकी कद काठी की वजह से उन्हें दरिंदे को रोल मिल गया।
3 of 4
Samri
- फोटो : social media
हॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम
अनिरुद्ध अग्रवाल ने रामसे बंधुओं की सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से दरिंदे के किरदार को भी अमर कर दिया है। पुराना मंदिर जब सुपरहिट हो गई तो लोग सामरी से डरने लगे। इसके बाद उन्होंने बंद दरवाजा में काम किया। बीच-बीच में उन्हें कई हॉरर टीवी शोज में देखा गया। अनिरुद्ध ने The Jungle Book (1994) और Such a Long Journey (1998) जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनिरुद्ध अग्रवाल
- फोटो : social media
काम ना मिलने की वजह से छोड़ दी एक्टिंग
हालांकि बदलते दौर के साथ रामसे बंधुओं की फिल्मों का दौर भी चला गया। अनिरुद्ध आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विल्सन लुईस की हॉरर फिल्म 'मल्लिका' में नजर आए थे। इसके बाद कुछ खास ऑफर न मिलता देख अनिरुद्ध फिर इंजीनियरिंग पेशे में आ गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।