फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Anniversary: 40 और 50 के दशक में हर किसी की जान थी ये हीरोइन, जब मरी तो तीन दिन तक घर में सड़ती रही थी लाश

Mon, 20 Dec 2021 08:15 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Dec 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
nalini jaywant death anniversary:  Actress Nalini Jaywant death in mystery
नलिनी जयवंत

40 और 50 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस नलिनी जयवंत की आज डेथ एनिवर्सरी है। साल 2010 में नलिनी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपनी मौत के वक्त नलिनी बिल्कुल अकेली थीं, उनकी खैर खबर लेने वाला भी कोई नहीं था इसलिए जब वह मरीं तो उनकी लाश तीन दिन तक घर में ही पड़ी रही। नलिनी जयवंत ने कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्हें 1941 में आई फिल्म 'बहन' से लोकप्रियता मिली थी।

nalini jaywant death anniversary:  Actress Nalini Jaywant death in mystery
नलिनी जयवंत - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर चाइल्ड एक्टर किया डेब्यू
फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर डेब्यू करने वाली नलिनी ने मुख्य अभिनेत्री तक का किरदार निभाया लेकिन आखिरी वक्त में ना तो परिवार वालों ने और ना ही फिल्म की दुनिया से किसी ने उनका साथ दिया। एक वक्त पर सफलता के शिखर पर पहुचंने वाली नलिनी अपने आखिरी सालों में गुमनामी में जीने को मजबूर हो गईं।

nalini jaywant death anniversary:  Actress Nalini Jaywant death in mystery
नलिनी जयवंत

रिश्ते में काजोल की नानी लगती थीं नलिनी

नलिनी का जन्म 18 फरवरी 1926 को मुंबई में हुआ था। रिश्ते में वे काजोल की नानी शोभना समर्थ की फर्स्ट कजिन थीं। नलिनी जयवंत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 14 साल के उम्र में 1941 में फिल्म 'राधिका' से की थी। 50 के दशक तक आते-आते 'समाधि' और 'संग्राम' जैसी फिल्मों के जरिए वह टॉप की स्टार बन गईं थीं। अशोक कुमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। नलिनी जयवंत और अशोक कुमार की जोड़ी फिल्म 'काफिला', 'जलपरी', 'लकीरें', 'मिस्टर एक्स' और 'तूफान में प्यार कहां' में दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
nalini jaywant death anniversary:  Actress Nalini Jaywant death in mystery
नलिनी जयवंत

मधुबाला को टक्कर देती थीं नलिनी
नलिनी उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस मधुबाला को भी सुंदरता में टक्कर देती थीं। हालांकि 60 का दशक आते-आते नलिनी जयवंत को फिल्मों में काम मिलने बंद हो गए जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से संन्यास ले लिया और निजी जिंदगी में बिजी हो गईं। 
 

विज्ञापन
nalini jaywant death anniversary:  Actress Nalini Jaywant death in mystery
नलिनी जयवंत

नलिनी ने कीं दो शादियां
नलिनी ने दो शादियां कीं। पहली शादी 40 के दशक में डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से हुई थी। बाद में दूसरी शादी उन्होंने एक्टर प्रभु दयाल से की। लेकिन उनकी मौत के तीन दिन बाद एक आदमी, जो उनका दूर का रिश्तेदार लगता था, आया और नलिनी की लाश को एम्बुलेंस में लेकर चला गया। वे अकेली ही घर में रहती थी। यहां तक की आखिरी दिनों में उनके पास खर्च चलाने के लिए भी रुपये तक नहीं थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed