फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatima Sana Shaikh Birthday: हिंदू पिता की बेटी हैं फातिमा, इस वजह से अभिनय छोड़ना चाहती थीं अभिनेत्री, फिर लाइफ ने ऐसे लिया यू-टर्न

Tue, 11 Jan 2022 10:27 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 11 Jan 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Fatima Sana Shaikh: from acting career to marriage here are the lesser known facts about dangal girl
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने 2016 में आई फिल्म 'दंगल' में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने इस सुपरहिट फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई।


आज ही के दिन सन 1991 में हैदराबाद में जन्मी अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं हैं। इस खास मौके पर हम आपको 'दंगल गर्ल' की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और अज्ञात किस्से बताने जा रहे हैं। पढ़िए...

Happy Birthday Fatima Sana Shaikh: from acting career to marriage here are the lesser known facts about dangal girl
फातिमा सना शेख और उनका परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

एक हिन्दू पिता की बेटी हैं फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख की मां का नाम राज तबस्सुम और उनका ताल्लुक कश्मीर के मुस्लिम घराने से है। वहीं उनके पिता का नाम विपिन शर्मा है, जो एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यही वजह है कि फातिमा दोनों ही धर्म को मानती हैं।

Happy Birthday Fatima Sana Shaikh: from acting career to marriage here are the lesser known facts about dangal girl
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

छह साल की उम्र में इस फिल्म में कर चुकी हैं अभिनय
लोगों को लगता है कि फिल्म 'दंगल' फातिमा की डेब्यू मूवी थी। जबकि यह सच नहीं है। अभिनेत्री 1997 में ही बाॅलीवुड में डेब्यू कर चुकी थीं। उन्होंने काफी छोटी उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। जानकारी के मुताबिक फातिमा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'चाची 420' से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'वन टू का फोर' में भी अभिनय किया था। हालांकि इस फिल्म के बाद 15 सालों तक उन्हें बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया। साल 2012 में उन्होंने फिल्म 'बिट्टू बॉस', 'टेबल नंबर 21' आदि फिल्मों से वापसी करनी चाही। लेकिन किसी में भी सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Fatima Sana Shaikh: from acting career to marriage here are the lesser known facts about dangal girl
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर भी बिखेर चुकी हैं अपने अभिनय का जादू
इसके अलावा अभिनेत्री फातिमा सना शेख छोटे पर्दे पर भी अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने 'बेस्ट ऑफ लक निक्की', 'लेडीज स्पेशल' और 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' जैसे धारावाहिक शोज में काम किया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Fatima Sana Shaikh: from acting career to marriage here are the lesser known facts about dangal girl
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग को छोड़कर इस फिल्ड में काम कर रहीं थी फातिमा
हालांकि किसी में भी सफलता न मिलने की वजह से निराश अभिनेत्री ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि मुझे फोटोग्राफी काफी पसंद है, इसलिए मैं एक्टिंग छोड़कर फोटोग्राफर बनना चाहती थी। बता दें कि उन्होंने इस फील्ड में काम करना शुरू भी कर दिया था। लेकिन तभी उन्हें फिल्म दंगल के लिए ऑफर आया। अपनी किस्मत को एक और बार आजमाने वह फिल्म दंगल के लिए ऑडिशन देने चली गईं। आखिरकार ऑडिशन के 6 राउंड को पार कर उन्हें गीता फोगाट के किरदार के लिए सिलेक्ट कर लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed