{"_id":"620f19e790db194d0a116534","slug":"happy-birthday-gia-manek-how-gopi-bahu-looks-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Gia Manek: लैपटॉप को पानी से धोने वाली 'गोपी बहू' अब कहां है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Gia Manek: लैपटॉप को पानी से धोने वाली 'गोपी बहू' अब कहां है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gia Manek
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली जिया मानेक (Gia Manek) का आज जन्मदिन है। जिया आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। जिया का जन्म 18 फरवरी 1986 को अहमदाबाद में हुआ था। जिया को सबसे पहले 'न घर के न घाट के' सीरियल में देखा गया था। इसके बाद उन्हें मौका मिला स्टारप्लस के शो 'साथ निभाना साथिया' में। इस शो में उन्होंने गोपी बहू का किरदार निभाया था। जिया का लुक अब पहले से काफी बदल गया है। चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं वे आजकल कहां हैं और क्या करती हैं?
2 of 5
जिया मानेक
- फोटो : Instagram
जिया मानेक ने कई टीवी शोज किए लेकिन उन्हें लोग गोपी बहू के नाम से ही जानते हैं। उन्होंने 'साथ निभाना साथिया' शो में बेहद ही सीधी और संस्कारी लड़की का किरदार निभाया था। शो में इस रोल के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी। शो में वो इतनी भोली लड़की के किरदार में थीं कि लैपटॉप ही पानी से धो दिया था। इस सीन को लेकर खूब मीम बनाए जाते हैं।
3 of 5
जिया मानेक
- फोटो : instagram/gia_manek
जिया ने गोपी बहू के रोल में कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया था, लेकिन फिर उन्होंने इस शो को छोड़ दिया। साल 2012 में जिया मानेक ने स्टार प्लस के शो ‘झलक दिखला जा’ में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। इस शो में हिस्सा लेने के लिए जिया ने साथ निभाना साथिया के मेकर्स से पंगा ले लिया। मीडिया से बात करते हुए जिया मानेक ने दावा किया था कि 'साथ निभाना साथिया' के मेकर्स उनको प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिया मानेक
- फोटो : instagram
इस शो के बाद जिया टीवी शो 'जीनी और जूजू' में नजर आईं थी। इस शो में उनके अपोजिट अली असगर थे। हालांकि जिया ने जल्द ही ये शो भी छोड़ दिया। रियल जिंदगी की करें तो जिया बेहद ग्लैमरस हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर कर रखी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जिया मानेक
- फोटो : Instagram
साल 2012 में जिया मानेक अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ एक फेमस हुक्का रेस्टोरेंट गई थीं। इस दौरान यहां रेड पड़ गई। इस रेड के बाद जिया मानेक का नाम काफी चर्चा में रहा था। जिया पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।