फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Govinda: नीलम कोठारी से शादी करना चाहते थे गोविंदा, लड़ाई से तंग आकर तोड़ दी थी सुनीता से सगाई

Tue, 21 Dec 2021 04:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Dec 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Govinda: Govinda, who was once madly in love with Neelam kothari
Govinda - फोटो : Social Media

आज हीरो नंबर वन रहे गोविंदा का जन्मदिन है। उनका जन्म 21 दिसंबर 1963 को मुंबई में हुआ था। 80 और 90 के दशक में गोविंदा जिस फिल्म को हाथ लगाते थे, वो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो जाती थी। गोविंदा ने जबरजस्त कॉमेडी के साथ दमदार एक्शन और डांस से अपनी अलग पहचान बनाई है।  गोविंदा को पहली फिल्म इल्जाम के जरिए लांच किया गया। इस फिल्म में उनके साथ नीलम कोठारी थीं। दोनों ने कई फिल्में साथ कीं। एक समय पर उनका नाम अभिनेत्री नीलम से भी जुड़ा। कहा तो ये तक जाता है कि गोविंदा ने नीलम के लिए अपनी सगाई तक तोड़ दी थी।

Happy Birthday Govinda: Govinda, who was once madly in love with Neelam kothari
गोविंदा और नीलम - फोटो : Instagram

कहा जाता है नीलम और गोविंदा के साथ लंबा अफेयर रहा लेकिन सुनीता वो लड़की थी जिसे गोविंदा पहली नजर में ही प्यार करने लगे थे। लेकिन जब वो नीलम से मिले तो उनसे प्यार कर बैठे। एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था, 'मैं घर पर भी नीलम की बातें किया करता था। यहां तक कि सुनीता के संग रिश्ता जुड़ जाने के बाद मैं उससे नीलम जैसा बनने के लिए कहता था। मैं सुनीता से कहता कि तुम्हें नीलम से सीखना चाहिए। इस बात से सुनीता परेशान हो जाती थी। एक दिन सुनीता ने नीलम के लिए कुछ कह दिया इस बात से मैं इतना ज्यादा अग्रेसिव हो गया कि मैं सुनीता के संग अपनी सगाई तोड़ दी थी।'
 

Happy Birthday Govinda: Govinda, who was once madly in love with Neelam kothari
गोविंदा, सुनीता और नीलम - फोटो : Instagram

गोविंदा ने बताया था, 'मेरे पिता भी चाहते थे कि मैं नीलम से शादी करुं क्योंकि वह उसे बहुत पसंद करते थे। लेकिन मेरी मां का मानना था कि मैंने सुनीता को अपनी जुबान दी है जिसे उसे पूरा करना चाहिए।' नीलम से अलग होने के बाद गोविंदा ने सुनीता से लव मैरिज कर ली। लेकिन एक साल तक उन्होंने इस शादी को छिपाए रखा क्योंकि उन्हें लगता था कि शायद इससे उनकी लोकप्रियता पर असर पड़ेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। दोनों की मुलाकात भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Govinda: Govinda, who was once madly in love with Neelam kothari
सुनीता और गोविंदा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा को इस बात का हमेशा दुख रहा है कि उन्होंने सुनीता के साथ शादी को सबसे छिपाकर रखा। इसके बाद उन्होंने अपनी 25वीं सालगिरह पर सुनीता से दोबारा शादी की और शादी की सभी रस्में निभाईं ये उनकी मां की भी इच्छा थी कि वो अपने बेटे को सात फेरे लेते हुए देखें और गोविंदा ने ये इच्छा पूरी भी की।
 
विज्ञापन
Happy Birthday Govinda: Govinda, who was once madly in love with Neelam kothari
गोविंदा - फोटो : Instagram

90 के दशक के सुपरस्टार थे गोविंदा
90 के दशक में गोविंदा इतने बड़ स्टार बन गए कि उनके पास एक समय पर  70 फिल्में थीं। डेट्स न होने की वजह से उन्हें कई फिल्में छोड़नी पड़ीं। 'हीरो नंबर वन', 'हसीना मान जाएगी', 'दीवाना मस्ताना', 'कुली नंबर वन', 'साजन चले ससुराल', 'हद कर दी आपने', 'शोला और शबनम'..., गोविंदा 90 के दौर की हिट मशीन थे। अपने करियर में गोविंदा ने करीब 165 फिल्मों में काम किया। 11 बार उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड का नॉमिनेशन मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed