फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Govinda: गोविंदा ने एक समय में साइन की थीं 50 फिल्में, तीनों खान को अकेले देते थे टक्कर

Tue, 21 Dec 2021 09:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Dec 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Govinda: When Hero No 1 gave a tough competition to all the three Khans
govinda Birthday - फोटो : social media

हीरो नंबर वन गोविंदा आज 58 साल के हो गए हैं। गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक में उन्होंने कई ऐसी कॉमेडी फिल्में कीं जो आज भी उनके फैंस को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। फिल्म 'कुली नंबर 1' हो या 'हद कर दी आपने', ऐसे कई सीन है जिन्हें आप आज भी देखकर हंस देंगे। 80 और 90 के दशक में उनका सितारा बुलंद था। वो जिस फिल्म को हाथ लगाते थे, वो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो जाती थी। वे गोविंदा ही थे जो अकेले तीनों खान को टक्कर देते थे।

Happy Birthday Govinda: When Hero No 1 gave a tough competition to all the three Khans
Govinda - फोटो : Social Media

उस वक्त जो गोविंदा कर रहे थे वो न शाहरुख खान कर सकते थे न ही आमिर। सलमान की बॉडी और अक्षय कुमार का एक्शन भी गोविंदा के सामने फीका पड़ गया था। गोविंदा का सफर किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रहा। उन्होंने विरार में गरीबी भी देखी और आसमान में अपने नाम का परचम भी। 21 दिसंबर 1963 को गोविंदा का जन्म मुंबई में हुआ था।

Happy Birthday Govinda: When Hero No 1 gave a tough competition to all the three Khans
Satish Kaushik And Govinda - फोटो : social media

21 साल की उम्र में जिस लड़के को कोई नहीं जानता था, 22 साल की उम्र में वह 50 फिल्में साइन कर चुका था। गोविंदा ने अपनी फिल्मी करियर में 165 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साथ ही कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने कई डांस नंबर इस इंडस्ट्री को दिए हैं। जिसमें यूपी वाला ठुमकगा, किसी डिस्को में जाएं सहित कई गाने शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Govinda: When Hero No 1 gave a tough competition to all the three Khans
Govinda - फोटो : social media

थिएटरों के बाहर लगती थीं लोगों की लाइनें
राजा बाबू, कुली नम्बर 1,दीवाना मस्ताना, बड़े मिया छोटे मिया, हीरो नम्बर 1, साजन चले ससुराल, दुलारा, शोला और शबनम, दूल्हे राजा, हसीना मान जाएगी ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जो कि एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। उस वक्त अगर थियेटर में लोगों की भारी भीड़ लगती थी तो देखने वाले समझ जाते थे गोविंदा की फिल्म लगी है।

विज्ञापन
Happy Birthday Govinda: When Hero No 1 gave a tough competition to all the three Khans
kader khan and Govinda - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया में माता-पिता का नाम
गोविंदा के पिता अरुण कुमार अहूजा अपने दौर में एक मशहूर कलाकार थे। उन्होंने 30-40 फिल्मों में काम भी किया था। वहीं गोविंदा की मां निर्मला देवी शास्त्रीय गायिका थीं, जो फिल्मों में गाया करती थीं। गोविंदा कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं और एक्टर बनने से पहले कई जगह नौकरी की तलाश कर रहे थे। 80 के दशक में पहले एलविन नाम की एक कंपनी का विज्ञापन मिला और इसके बाद वे फिर कभी नहीं रुके। साल 1986 में उनकी पहली फिल्म ‘इल्जाम’ रिलीज हुई और वे बड़े पर्दे पर छा गए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed