फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: एक्टिंग ही नहीं प्लेन उड़ाने में भी माहिर हैं गुल पनाग, जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी रोचक बातें

Mon, 03 Jan 2022 12:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Jan 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Gul panag: untold facts about Miss India
gul panag - फोटो : Instagram

आज गुल पनाग का जन्मदिन है। उनका जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनका असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। वे एक पायलट, फार्मूला कार रेसर, भारतीय फिल्म अभिनेत्री, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ हैं। उनके पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर थे जिसके कारण उन्होंने अपनी स्कूलिंग अलग-अलग स्कूलों से की। गुल पढ़ाई के दौरान स्पोर्ट्स और पब्लिक स्पीकिंग में दिलचस्पी रखती थीं।

Happy Birthday Gul panag: untold facts about Miss India
gul panag - फोटो : Social Media

मिस इंडिया रह चुकी हैं
गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया। उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का खिताब अपने नाम किया। गुल पनाग अपनी खूबसूरत स्माईल के लिए मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। गुल पनाग ने बॉलीवुड में अपना करियर 2003 में फिल्म 'धूप' से शुरु किया था। 

Happy Birthday Gul panag: untold facts about Miss India
gul panag - फोटो : Social Media

इसके बाद गुल पनाग ने एक के बाद एक जुर्म, डोर, नोरमा सिक्स फीट अंडर, हैलो, स्ट्रेट और रण जैसी कई फिल्मों में काम भी किया। साल 2008 में गुल पनाग मैक्सिम मैग्जीन के लिए करवाए गए अपने बेहद बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छा गई थीं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। गुल बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। गुल पनाग आखिरी बार वेब सीरीज 420 आईपीसी में नजर आई थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Gul panag: untold facts about Miss India
gul panag - फोटो : file photo

गुल पनाग ने साल 2011 में अपने बचपन के पायलट दोस्त ऋषि अटारी से शादी की थी। यह शादी काफी चर्चा में रही। क्योंकि की विदाई बुलेट पर हुई थीं। गुल पनाग को आप ने चंडीगढ़ संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें किरण खेर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से गुल पनाग राजनीतिक परिदृश्य से लगभग गायब हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Gul panag: untold facts about Miss India
गुल पनाग - फोटो : Instagram

गुल पनाग उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्हें फिल्मों के अलावा बाइक चलाने और एरोप्लेन उड़ाने का भी शौक है। गुल पनाग एक सर्टिफाइड पायलट हैं। बता दें गुल पनाग को कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed