फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harshdeep Kaur: गाना गाते समय पगड़ी क्यों पहनती हैं हर्षदीप कौर, जानिए इसके पीछे की खास वजह

Fri, 16 Dec 2022 07:04 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 07:04 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Harshdeep Kaur why wear pagadi know the reason behind it and beautiful songs of Sufi ki Sultana
हर्षदीप कौर - फोटो : insta

बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शुमार हर्षदीप कौर 16 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। अपनी अनूठी और रूहानी आवाज के साथ जब हर्षदीप गाती हैं तो चाहे गायन से संबंध रखने वाले लोग हों या दर्शक! सब बस मंत्रमुग्ध होकर रह जाते हैं। अपनी सूफी आवाज का जादू बिखेकर संगीत की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाली हर्षदीप कौर को उनके गाने का तरीका तो सबसे अलग बनाता ही है साथ ही उनका पहनावा भी एक दम जुदा है। आपने ज्यादातर उन्हें फुल देसी स्टाइल अटायर के साथ सिर पर पगड़ी बांधे परफॉर्म करते देखा होगा लेकिन क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं हर्षदीप कौर की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Happy birthday Harshdeep Kaur why wear pagadi know the reason behind it and beautiful songs of Sufi ki Sultana
हर्षदीप कौर - फोटो : insta

पांच भाषाओं में गाना गा लेती हैं हर्षदीप कौर
16 दिसंबर 1986 में दिल्ली में जन्मीं हर्षदीप कौर ने महज छह बरस की उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की है। वह आज बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हैं लेकिन इसके अलावा वह चार अन्य भाषाओं पंजाबी, तमिल, मलयालम और उर्दू में भी गा चुकी हैं।

Happy birthday Harshdeep Kaur why wear pagadi know the reason behind it and beautiful songs of Sufi ki Sultana
हर्षदीप कौर - फोटो : insta

इस गाने से मिली लोकप्रियता
यूं तो हर्षदीप संगीत की दुनिया में काफी पहले से सक्रिय थीं लेकिन उनको सबसे पहले पहचान फिल्म रंग दे बसंती के गाने 'इक ओंकार' और कंतियां करूं से मिली। इसके अलावा राजी का 'दिलबरों' गाना गाकर हर्षदीप ने हर किसी का दिल जीत लिया था। वहीं हर्षदीप का 'जुगनी' सॉन्ग, 'नचदे ने सारे', 'जालिमा', 'वारी बरसी', 'चोंच लड़ाईयां' जैसे गाने लोगों की जुबान पर चढ़ें रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Harshdeep Kaur why wear pagadi know the reason behind it and beautiful songs of Sufi ki Sultana
हर्षदीप कौर - फोटो : insta

कैसे मिला सूफी की सुल्ताना का खिताब
हर्षदीप कौर ने साल 2008 में सिंगिग कंप्टीशन 'जुनून कुछ कर दिखाने का' में हिस्सा लिया था, इस शो में उन्होंने अपने मेंटर उस्ताद राहत फतेह अली खान के साथ सूफी की सुल्तान जॉनर के लिए कंपीट किया था और जीत हासिल की। इसके बाद शो में ग्रैंड फिनाले के खास गेस्ट रहे महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें 'सूफी की सुल्ताना' के खिताब से सम्मानित किया था।

विज्ञापन
Happy birthday Harshdeep Kaur why wear pagadi know the reason behind it and beautiful songs of Sufi ki Sultana
हर्षदीप कौर - फोटो : insta

क्यों पगड़ी पहनकर परफॉर्म करती हैं हर्षदीप कौर
सूफी की सुल्ताना के नाम से मशहूर हर्षदीप को ज्यादातर पगड़ी में परफॉर्म करते देखा जाता है। दरअसल इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि कंप्टीशन 'जुनून कुछ कर दिखाने का' शो में ही हर्षदीप अपने सिर को ढंककर गाना चाहती थीं, बताया जाता है कि यह धार्मिक वजह से भी जरूरी था। इसलिए उन्होंन दुपट्टे से सिर ढंकने का फैसला किया लेकिन उनके जीजा ने सलहा दी कि वह पगड़ी पहनकर जाएं। उस दौरान शो के माहौल के हिसाब से हर्षदीप एक लॉन्ग सूफी अटायर पहनती थीं और साथ में पग भी लेती थीं। ये शो जीतने के बाद यह पगड़ी उनके आउटफिट का हिस्सा बन गई जो आज भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed