बॉलीवुड के क्यूट स्टार कहे जाने वाले एक्टर इमरान खान 13 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान ने फिल्म 'जाने तु या जाने ना' से बॉलीवुड में एंट्री की थी और पहली ही फिल्म से वो लोगों की नजरों में आ गए थे। खासकर लड़कियां तो इमरान के क्यूट लुक की दीवानी हो गई थीं। हालांकि कुछ फिल्मों के बाद ही इमरान फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए। सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि इमरान अवंतिका से अपनी शादी और तलाक की खबरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। तो चलिए आज इमरान के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
Imran Khan Birthday: पहली हिट फिल्म देने के बाद सुपरफ्लॉप हो गए आमिर खान के भांजे इमरान, कभी रणबीर कपूर से होती थी तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान ने जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म 'जाने तु या जाने ना' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। उनके कुछ समय पहले रणबीर कपूर भी इंडस्ट्री में आए थे। रणबीर जहां ऋषि कपूर के बेटे हैं तो वहीं इमरान आमिर खान के भांजे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि दोनों स्टार किड्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। हालांकि ऐसा कुछ हो नहीं पाया और आज जहां रणबीर बॉलीवुड के बड़े स्टार बन गए तो वहीं इमरान ने फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़ दी।
इमरान ने बॉलीवुड में 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'कट्टी-बट्टी', 'आई हेट लव स्टोरीज', 'किडनैप', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्में की, लेकिन वो अपने करियर की गाड़ी संभाल नहीं पाए। इमरान की कई फिल्में फ्लॉप होने लगीं और फिर उन्होंने एक्टिंग से किनारा कर लिया। इमरान आखिरी बार कंगना रणौत के साथ फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।
फिल्मों के अलावा इमरान की पर्सनल लाइफ में भी काफी उथल पुथल मची रही। बता दें कि इमरान ने अवंतिका से साल 2011 मे शादी की थी और साल 2014 में दोनों एक बेबी गर्ल के पैरेंट् बने थे। हालांकि अवंतिका के साथ उनके रिश्ते हमेशा टूटते जुड़ते नजर आते हैं। पिछले साल अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो तलाक और शादी पर की बात कर रही थीं। उनके इस पोस्ट से फैंस कनफ्यूज भी हुए कि आखिरी दोनों साथ रह रहे हैं या अलग हो चुके हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले इमरान खान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई थी जिसमें एक्टर अलग-अलग से नजर आ रहे थे। फैंस ने तस्वीर को देखकर ये भी कहा कि लगता है कि अभिनेता की तबीयत खराब चल रही है। हालांकि एक्टर की तरफ से इस बात पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल इमरान फिल्मों से दूर हैं और निजी जिंदगी को भी उन्होंने लाइमलाइट से दूर ही रखा है।