{"_id":"5c3457f8bdec2278e1210181","slug":"happy-birthday-kalka-koechlin-know-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े डायरेक्टर से कल्कि की शादी दो साल में टूटी, बचपन में हुईं थी यौन शोषण की शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े डायरेक्टर से कल्कि की शादी दो साल में टूटी, बचपन में हुईं थी यौन शोषण की शिकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि कोचलीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली कल्कि कोचलिन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। कल्कि एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन राइटर भी हैं। कल्कि का जन्म 10 जनवरी, 1984 को हुआ। कल्कि के पिता फ्रेंच और मां भारतीय हैं। कल्कि के दादा मौरिस कोचलिन एफिल टॉवर और स्टैचू ऑफ लिबर्टी के चीफ इंजीनियर थे। वहीं कल्कि के पिता जोल कोचलीन एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं।
2 of 5
कल्कि कोचलीन
कल्कि ने अपनी पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। कल्कि को फ्रेंच के अलावा हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषाएं बहुत अच्छे आती हैं। कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'देव डी' से की थी। कल्कि का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनके करियर की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में उतनी सफलता नहीं मिली और वो सिर्फ को-एक्ट्रेस ही बनकर रह गईं।
3 of 5
kalki
फिल्म 'देवी डी' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'ये जवानी है दीवानी', 'शैतान', 'माय फ्रेंड पिंटो', 'शंघाई', 'एक थी डायन' सहित अन्य कई फिल्मों में काम किया है। कल्कि के फिल्मी करियर के साथ उनका निजी जीवन में काफी उतार-चढ़ाव रहा। साल 30 अप्रैल 2011 को कल्कि ने 'देव डी' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कल्कि कोचलीन
इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। 13 नवंबर, 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'हम एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि हालात और इसकी वजहों को समझ सकें, लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।'
विज्ञापन
5 of 5
कल्कि कोचलीन
कल्कि बहुत खुले विचारों वाली हैं और अपनी हर बात बड़ी बेबाकी से पेश करती हैं। वो अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। एक बार उन्होंने 'एली' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बड़े खुलासे किए थे। कल्कि ने कहा था, '30 की उम्र के बाद सेक्स करना शानदार रहा। मैं अपनी शरीर को लेकर बहुत कम हिचकती हूं। मैं अब बेड पर ज्यादा ही स्वार्थी हो गई हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।