फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक्टिंग में आए किच्चा सुदीप, सलमान से भी दुश्मनी मोल ले चुके

Thu, 02 Sep 2021 07:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 02 Sep 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday: Kicha Sudeep who started acting after engineering studies has also acquired enmity with Salman
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुके अभिनेता किच्चा सुदीप 02 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते है। सुदीप सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक और निर्माता भी हैं। सुदीप का जन्म साल 1973 में कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुआ था। सुदीप मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते हैं। इसके साथ ही वह सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में बतौर विलेन भी नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी। 

सुदीप बिजनेस फैमिली से आते हैं। उनके पिता का होटल का बिजनेस है। सुदीप ने दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह बेहतरीन क्रिकेट भी खेलते हैं। बहुत कम लोग ही जानते है कि वह विश्वविद्यालय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

Happy Birthday: Kicha Sudeep who started acting after engineering studies has also acquired enmity with Salman
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

करियर की शुरुआत में किया संघर्ष

सुदीप ने मुंबई के रोशन तनेजा एक्टिंग ऑफ स्कूल से अभिनय सीखा। पहले सुदीप काफी शर्मीले स्वभाव के थे। लेकिन अभिनय सीखने के बाद उनकी व्यक्तित्व में काफी बदलाव हुआ। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत में संघर्ष के दिन भी देखे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से भी गुजर-बसर किया। एक समय ऐसा भी था जब गुजारा करने के लिए उनके सिर्फ 500 रुपये ही हुआ करते थे। 

 

Happy Birthday: Kicha Sudeep who started acting after engineering studies has also acquired enmity with Salman
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में टेलीविजन में किया काम

फिल्मों में आने से पहले सुदीप टीवी की दुनिया में मशहूर थे। उन्हें 'प्रेमदा कादम्बरी' सीरियल से काफी लोकप्रियता मिली। फिर उन्होंने बड़े पर्दे की तरफ रुख किया। बतौर लीड एक्टर सुदीप की पहली फिल्म 'थायवा' थी। जोकि 1997 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने Prathyartha में सपोर्टिंग रोल प्ले किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday: Kicha Sudeep who started acting after engineering studies has also acquired enmity with Salman
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1999 में की फिल्मी करियर की शुरुआत

सुदीप ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में स्पर्श फिल्म से की। लेकिन साल 2001 में आई  हिट फिल्म फिल्म 'हुच्चा' ने उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाया। हुच्चा, नंदी और 'स्वाथी मुथ्यम' फिल्म के लिए सुदीप को लगातार तीन वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। सुदीप की शादी प्रिया से राधाकृष्णा से हुई है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम सानवी है।

विज्ञापन
Happy Birthday: Kicha Sudeep who started acting after engineering studies has also acquired enmity with Salman
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

2008 में किया बॉलीवुड में डेब्यू

2008 में उन्होंने 'फूंक' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्मों रण, फूंक 2 और रक्तचरित्र में भी अभिनय किया है। सुदीप रियलिटी शो 'बिग बॉस' के कन्नड़ संस्करण को होस्ट करते हैं। सुदीप कन्नड़ सिनेमा के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में से एक माने जाते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed