सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कारगिल युद्ध के दौरान जब पाकिस्तानियों ने कहा था- 'हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 May 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Madhuri Dixit During Kargil war Pakistan taunted We will leave Kashmir if Indians give them Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media

90 के दशक से ही करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ। मराठी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वालीं माधुरी की दो बड़ी बहनें हैं और बड़ा एक भाई है। माधुरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'अबोध' से की थी। फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन माधुरी के अभिनय की सराहना की गई। माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। माधुरी पद्मश्री के अलावा दर्जनों अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे। आज भी उनकी 'मोहिनी' मुस्कान और मनमोहक अदाओं की तारीफ करते उनके फैंस नहीं थकते। चलिए माधुरी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं कि कैसे एक बार पाकिस्तान ने कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित की मांग कर डाली थी।

Trending Videos
Happy Birthday Madhuri Dixit During Kargil war Pakistan taunted We will leave Kashmir if Indians give them Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : social media

माधुरी दीक्षित न केवल भारतीय फैंस के बीच पॉपुलर रहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी एक मुस्कान पर लाखों कुर्बान होने को तैयार रहते थे। माधुरी की फिल्मों के पोस्टर पाकिस्तानी लड़के अपने घरों में सजाते थे। हर किसी का बस एक ही सपना था किसी भी तरह एक बार माधुरी से उनकी मुलाकात हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Madhuri Dixit During Kargil war Pakistan taunted We will leave Kashmir if Indians give them Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : ट्विटर

ये किस्सा कारगिर युद्ध के दौरान का बताया जाता है। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानियों ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो। माधुरी के लिए जो दीवानगी थी वैसी दीवानगी अब तक किसी हीरोइन के लिए नहीं देखी गई। 

Happy Birthday Madhuri Dixit During Kargil war Pakistan taunted We will leave Kashmir if Indians give them Madhuri Dixit
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : Twitter

तेजाब, राम लखन, परिंदा, साजन, खलनायक, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया। आमिर के साथ दिल, सलमान के साथ 'हम आपके हैं कौन', तो शाह रुख़ के साथ 'दिल तो पागल है' जैसी कामयाब फिल्में दे चुकीं माधुरी ने अपने समय के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। 

विज्ञापन
Happy Birthday Madhuri Dixit During Kargil war Pakistan taunted We will leave Kashmir if Indians give them Madhuri Dixit
संजय दत्त माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल
माधुरी के अफेयर के किस्से भी कुछ कम खास नहीं रहे। एक जमाने में संजय दत्त और उनकी शादी की खबरें छपती थीं। फिल्म ‘थानेदार’ के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान पर चढ़ा था। लेकिन जब 1993 में संजय दत्त का नाम मुंबई बम धमाकों में फंसा तो माधुरी ने उनसे अपने सभी रिश्ते तोड़ लिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed