सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पांच खबरें: 'मर्डर' के डायलॉग राइटर का कार्डियक अरेस्ट से निधन और फिलिस्तीनी एक्ट्रेस को पुलिस ने मारी गोली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 15 May 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
Top news: Dialogue writer subodh chopra dies from cardiac arrest and celebs congratulate Eid
सुबोध चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की 'रोग' और इमरान हाशमी की मर्डर जैसी फिल्मों में डायलॉग लिखने वाले राइटर सुबोध चोपड़ा का निधन हो गया है। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली।  बीते दिनों सुबोध कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।  हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी, लेकिन इसके बाद हुए कॉम्प्लीकेशंस ने उनकी जान ले ली। सुबोध के छोटे भाई शंख्य ने अपने एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की है। सुबोध चोपड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 1997 से लगातार एक्टिव थे। उन्होंने डीडी-1 के सीरियल 'रिपोर्टर' से बतौर स्क्रीन और डायलॉग राइटर इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसे विनोद पांडे ने डायरेक्ट किया था और शेखर सुमन, मोना आंबेगांवकर और दिवंगत राज किरण ने अहम भूमिका निभाई थी।





दुखद: 'मर्डर' के डायलॉग राइटर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, पिछले हफ्ते हुए थे कोरोना नेगेटिव

Trending Videos
Top news: Dialogue writer subodh chopra dies from cardiac arrest and celebs congratulate Eid
राम गोपाल वर्मा-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में से एक राम गोपाल वर्मा ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई है। राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर की सुपरहिट फिल्म 'रंगीला' भी बनाई थी। इस फिल्म को 25 साल पूरे हो गए हैं। वहीं इन दिनों राम गोपाल वर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।


'रंगीला' के बाद आमिर और राम गोपाल के बीच इस वजह से आ गई थीं दूरियां, निर्देशक ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
Top news: Dialogue writer subodh chopra dies from cardiac arrest and celebs congratulate Eid
पीसी जॉर्ज - फोटो : Twitter
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और पूर्व पुलिस अधिकारी पीसी जॉर्ज का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने 73 साल की उम्र में त्रिशूर के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। अभिनेता के निधन से मयालम सिनेमा में शोक की लहर है और उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।


दुखद: मशहूर अभिनेता पीसी जॉर्ज का निधन, पुलिस की नौकरी से रिटायर होकर फिल्मों में रखा था कदम
Top news: Dialogue writer subodh chopra dies from cardiac arrest and celebs congratulate Eid
मैसा अब्द एलहादी - फोटो : Instagram
इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं और वहां से लगातार हमलों और लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। लोग दुआ कर रहे हैं कि ये विवाद जल्द ही खत्म हो जाये। इसी बीच एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है कि इस्रायली पुलिस ने एक फिलिस्तीनी एक्ट्रेस को गोली मार दी है। बगदाद सेंट्रल सीरीज की फिलिस्तीनी एक्ट्रेस मैसा अब्द एलहादी (Maisa Abd Elhadi) हाइफा शहर में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। जहां पर पुलिस ने उनके पैर पर गोली मार दी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की और वहां के हिंसक हो रहे हालातों के बारे में बताया।

विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुईं फिलिस्तीनी एक्ट्रेस को इजरायली पुलिस ने मारी गोली, मुश्किल से बची जान
विज्ञापन
Top news: Dialogue writer subodh chopra dies from cardiac arrest and celebs congratulate Eid
रक्षंदा खान, शहीर शेख और शमा सिकंदर - फोटो : Instagram
पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है, ऐसे में त्योहारों को लेकर कोई उत्साह भी नहीं है। ईद के खौस मौके पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं और साथ ही ये दुआ भी कर रहे हैं कि सब कुछ जल्दी ही ठीक हो। इसी कड़ी में सेलेब्स भी अपने फैंस को मुबारकबाद दे रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि सभी लोग स्वस्थ रहें। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए ईद की बधाई दी, साथ ही कुछ ने बताया कि उस वक्त उनके ऊपर क्या गुजर रही है और वो अपना त्योहार किस तरह से मना रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ सेलेब्स ने तो ये भी बताया कि वो ईद नहीं मना रहे हैं क्योंकि उनके अपने लोग ही अस्पताल में भर्ती और वे ऑक्सीजन का जुगाड़ करने में लगे है। स्टार्स के ऐसे पोस्ट पढ़ उनके फैंस उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कि किस सेलिब्रिटी ने ईद के खास पर्व पर क्या कहा...


Eid 2021: टीवी सेलेब्स ने दी ईद की मुबारकबाद, बोले- इस वक्त दुआ ही काम आएगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed