सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोशल मीडियाः सोनम कपूर ने फैंस को कहा 'ईद मुबारक' तो यूजर ने किया ट्रोल, कहा- इसके कितने पैसे मिले?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 15 May 2021 07:53 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor blocked and reported a user who asked her how much money she get for wishing Eid Mubarak
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

14 मई को पूरे देश में धूम धाम से ईद का त्यौहार मनाया गया। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार त्यौहार की रौनक थोड़ी फीकी रही लेकिन घरों में ही लोगों ने अपने परिवार के साथ इस त्यौहार का आनंद लिया। सोशल मीडिया पर भी सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और दुआ मांगी की कोरोना जल्द से जल्द खत्म हो। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैंस को ईद की बधाई देने के साथ साथ कोरोना काल में हिम्मत बनाए रखने को कहा। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, दीया मिर्जा समेत कई सेलेब्स ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपनी फिल्म 'सांवरिया' का एक गाना सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सभी को ईद की बधाई दी, लेकिन एक यूजर ने उन्हें उस गाने पर ट्रोल कर दिया। हालांकि सोनम भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने उस शख्स को ही ब्लॉक कर दिया।

Trending Videos
Sonam Kapoor blocked and reported a user who asked her how much money she get for wishing Eid Mubarak
सोनम कपूर - फोटो : instagram

बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी निजी जिंदगी या फिल्मों से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। ऐसे में ईद के मौके पर सोनम कपूर ने रणबीर कपूर संग अपनी फिल्म 'सांवरिया' का सुपरहिट गाना 'देखो चांद आया' साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मेरे भाइयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं'।




View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor blocked and reported a user who asked her how much money she get for wishing Eid Mubarak
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम के इस पोस्ट को देखकर कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दी। वहीं कई यूजर्स ने बताया कि उन्हें ये गाना बहुत ज्यादा पसंद है। यूट्यूबर पूनम और प्रियंका ने कहा कि, 'हमेशा ये गाना पसंद आता है। ये मास्टरपीस है'। इस पर एक शख्स ने पूनम और प्रियंका को टैग करते हुए पूछा कि, 'सोनम को इस पोस्ट के लिए कितना पैसा मिला होगा?

Sonam Kapoor blocked and reported a user who asked her how much money she get for wishing Eid Mubarak
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर को शख्स का ये सवाल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। आम तौर पर सोनम जब भी ट्रोलिंग का शिकार होती हैं तो यूजर्स को जवाब जरूर देती हैं। हालांकि इस बार शायद त्यौहार का मौका देखते हुए सोनम ने शख्स को कोई जवाब नहीं दिया बल्कि सीधा ब्लॉक ही कर दिया।

विज्ञापन
Sonam Kapoor blocked and reported a user who asked her how much money she get for wishing Eid Mubarak
सोनम कपूर - फोटो : instagram

इतना ही नहीं उन्होंने यूजर को उसके ऐसे सवाल पर उन्हें चिढ़ाने और हैरान करने के संदर्भ में रिपोर्ट भी कर दिया। दरअसल सोनम कपूर भी उन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हैं जो अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। इससे पहले भी कई बार सोनम कपूर को उनके बेबाक राय के लिए ट्रोल किया गया है। सोनम कपूर को कई बार उनके अतरंगी आउटफिट के लिए भी ट्रोल किया गया है, लेकिन सोनम का कहना है कि वो कुछ भी पहनने के लिए आजाद हैं और ये उनकी मर्जी होनी चाहिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम फिल्म 'ब्लाइंड' में मुख्य भूमिका निभाती  नजर आईं आएंगी। ये साल 2011 में आई साउथ कोरियन फिल्म की कॉपी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed