{"_id":"5cdaa275bdec22077d5be6c3","slug":"happy-birthday-madhuri-dixit-here-are-some-lesser-known-facts-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जंग के दौरान कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित चाहते थे पाकिस्तानी, इस वजह से लोग कहते हैं दूसरी मधुबाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जंग के दौरान कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित चाहते थे पाकिस्तानी, इस वजह से लोग कहते हैं दूसरी मधुबाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 15 May 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
माधुरी दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का 15 मई को जन्मदिन होता है। माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 52 साल की होने जा रहीं माधुरी पद्मश्री भी हैं। एक बेहतरीन कलाकार से बढ़कर वह बेहतरीन इंसान हैं। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे। माधुरी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 10
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित के पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से पढ़ाई की है। माधुरी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह फिल्मों में एक्टिंग करेंगी। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी।
3 of 10
माधुरी दीक्षित
दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के बड़े फैन थे। उन्होंने माधुरी की फिल्म 'हम आपके है कौन' करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने 'आजा नचले' के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था। हाल ही में माधुरी अनिल कपूर के साथ 'टोटल धमाल' में और संजय दत्त के साथ 'कलंक' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Madhuri dixit, Vinod Khanna
- फोटो : social media
1988 में आई फिल्म 'दयावान' में अपने से 21 साल बड़ी उम्र के एक्टर विनोद खन्ना के साथ दिए गए उनके किस सीन ने उस वक्त तहलका मचा दिया था। बता दें कि इस सीन की खूब आलोचना हुई थी। एक इंटरव्यू में खुद माधुरी ने कहा था कि उन्हें इस सीन को नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
5 of 10
Madhuri Dixit
माधुरी का नाम अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त तक के साथ जुड़ा। अनिल के साथ राम लखन के दौरान तो संजय के साथ साजन फिल्म के समय माधुरी की नजदीकियां बढ़ीं। 90 के दशक में एक्टर संजय दत्त और माधुरी के प्यार के किस्से काफी चर्चा में थे लेकिन फिर 1993 में हुए बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त का नाम आया था। इसके बाद माधुरी ने संजय से दूरी बना ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।