अबोध की तरह हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली मराठी मुलगी ने मोहिनी बनकर बॉक्स ऑफिस पर बरसों तक राज किया। 15 मई को 52 साल की होने जा रहीं माधुरी पद्मश्री भी हैं। एक बेहतरीन कलाकार से बढ़कर वह बेहतरीन इंसान हैं। रिश्तों को निभाना जानती हैं और हर हमसफर की कद्र करना जानती हैं। माधुरी को फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल हो चुके हैं। माधुरी के फिल्मी सफर के कुछ यादगार पड़ाव हम समेट लाए हैं खास आपके लिए।
इन 10 किरदारों ने माधुरी दीक्षित को बनाया बॉलीवुड की 'क्वीन', 31 साल से इंडस्ट्री पर कर रहीं राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजाब (1988)
किरदार: मोहिनी
माधुरी दीक्षित को जिस एक फिल्म ने रातोंरात नंबर वन की कुर्सी पर लाकर बिठा दिया वह फिल्म रही निर्देशक एन चंद्रा की 'तेजाब'। अनिल कपूर के साथ इस फिल्म में माधुरी की जोड़ी बनी। फिल्म में उनका नाम है मोहिनी। जो एक तड़ीपार मुन्ना से प्रेम करती है। फिल्म में किरण खेर और सुरेश ओबेरॉय के भी दमदार किरदार रहे। 'तेजाब' का म्यूजिक सुपर हिट रहा और माधुरी पर फिल्माए गए गाने, एक दो तीन, ने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रिकॉर्ड इस फिल्म ने और भी तोड़े। फिल्मफेयर पुरस्कारों में इसे 12 कैटेगरीज में नॉमीनेशन मिला। अनिल कपूर ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार पाया और पहली बार माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमीनेशन इसी फिल्म में मिला। फिल्म तेजाब सिनेमाघरों में 50 हफ्तों से भी ज्यादा समय तक चली।
प्रेम प्रतिज्ञा (1989)
किरदार- लक्ष्मी
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही इस फिल्म में माधुरी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक ऐसा रोल किया जो उनकी ग्लैमर इमेज से बिल्कुल अलग रहा है। फिल्म के निर्देशक थे साउथ के मशहूर निर्देशक बापू। बापू ने ही मिथुन को फिल्म हम पांच में बड़ा मौका दिया था। माधुरी ने इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर फीमेल पुरस्कार जीता और हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी की नंबर वन की कुर्सी भी हथिया ली।
दिल (1990)
किरदार- मधु मेहरा
माधुरी दीक्षित ने कभी नए या पुराने निर्देशकों में भेद नहीं किया। पिछले साल माधुरी को लेकर 'टोटल धमाल' बनाने वाले निर्देशक इंद्र कुमार की पहली फिल्म 'दिल' में माधुरी ने आमिर खान के साथ काम किया। माधुरी की अब तक की इमेज से अलग ये एक टिपिकल रोमांटिक फिल्म थी। साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार रही 'दिल' का म्यूजिक आज भी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए माधुरी को एक बार फिर फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर- फीमेल बेस्ट खिताब मिला।
साजन (1991)
किरदार- पूजा
सिनेमैटोग्राफर से डायरेक्टर बने लॉरेंस डिसूजा की फिल्म 'साजन' भी माधुरी के शानदार अभिनय का एक नायाब नमूना है। इस फ़िल्म में माधुरी के साथ थे सलमान खान और संजय दत्त। संजय दत्त को इस फिल्म में अपाहिज के रोल में लेने के बाद ट्रेड ने फिल्म को रिलीज से पहले ही नकार दिया था। लेकिन, माधुरी ने इस किरदार को उभारने में जिस तरह की मदद की, उसने फिल्म को साल की सुपरहिट फिल्म बना दिया। इसी फिल्म से संजय और माधुरी की दोस्ती भी शुरू हुई। माधुरी को इस फिल्म के लिए फिल्फेयर बेस्ट एक्टर-फीमेल का नॉमीनेशन मिला।