फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: डॉ.नेने की इस बात पर दिल हार बैठी थीं 'धक-धक गर्ल', करियर की बुलंदी पर शादी कर बना ली फिल्मों से दूरी

Sun, 15 May 2022 09:12 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 15 May 2022 09:12 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Happy Birthday Madhuri Dixit Personal Life And Comeback To Films After Getting Married
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। 15 मई 1967 को मुंबई में जन्मी माधुरी ने तीन साल की उम्र से ही कथक सीखना शुरू कर दिया था। कई हिट फिल्में का हिस्सा रहीं माधुरी दीक्षित के देश ही नहीं विदेश में भी दीवाने हैं। अपने करियर की बुलंदियों पर पहुंचीं माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को श्रीराम नेने से शादी कर सबको चौंका दिया था और फिर फिल्मी दुनिया को भी अलविदा कह दिया। शादी के बाद माधुरी यूएस चली गईं और उनकी जिंदगी एकदम बदल गई।

Happy Birthday Madhuri Dixit Personal Life And Comeback To Films After Getting Married
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram

17 साल की उम्र में मिली 'अबोध'
माधुरी ने अंधेरी के डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल में पढ़ाई की है। इसके बाद विले पार्ले (मुंबई) के साथे कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने बीएससी में माइक्रोबायोलॉजी का अध्ययन किया। हालांकि, छह महीने बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में आने का फैसला किया। 1967 में माधुरी दीक्षित ने 17 साल की उम्र में राजश्री की फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म असफल साबित हुई। इसके बाद माधुरी ने कई फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे लोगों के दिलों पर छा गईं। लेकिन अचानक ही डॉ. नेने और माधुरी ने शादी कर ली और वह यूएस में रहने लगीं।

Happy Birthday Madhuri Dixit Personal Life And Comeback To Films After Getting Married
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Instagram

पार्टी में हुई डॉ.नेने से मुलाकात
एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने बताया था उनकी और डॉ. नेने की मुलाकात संयोग से उनके भाई की पार्टी में हुई थी। श्रीराम नेने को माधुरी के स्टारडम बारे में कोई अंदाजा नहीं था और न ही उन्होंने माधुरी की कोई फिल्म देखी थी। यहीं वजह थी कि माधुरी श्रीराम नेने के प्यार में पड़ गईं, क्योंकि नेने की माधुरी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर पहले से कोई धारणा नहीं थी। दोनों अक्सर पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए जाते थे और ऐसे ही दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Madhuri Dixit Personal Life And Comeback To Films After Getting Married
अपने पति व बच्चों के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram

शादी के बाद बदली जिंदगी
एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने बताया था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी एकदम बदल गई थी। उन्होंने कहा कि, ‘मैं एक सुरक्षित वातावरण में पली बली थी। मेरे माता-पिता सेट पर भी मेरे साथ आते थे। ऐसे में जब शादी हुई तो सारी जिम्मेदारी मुझपर आ गई। पहले जहां सेट मेरे आसपास 20 लोग रहते थे, तो वहीं अमेरिका में सब कुछ खुद करना होता था।’ उन्होंने बताया था कि जब भी उन्हें जरूरत महसूस होती थी तो उनका मां या सास वहां आ जाती थीं।
 

विज्ञापन
Happy Birthday Madhuri Dixit Personal Life And Comeback To Films After Getting Married
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

2007 में किया कमबैक
शादी के बाद माधुरी ने अपने करियर को पीछे छोड़ परिवार को तवज्जो दी और जब तक उनके दोनों बेटे बड़े नहीं हो गए वह फिल्मों से दूर ही रहीं। इसके बाद 2007 में माधुरी ने एक बार फिर 'आजा नचले' से बड़े पर्दे पर कमबैक किया, लेकिन फिल्म को बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद वह कई फिल्मों और टीवी शोज को जज करती हुई नजर आईं। हाल ही में वह ‘द फेम गेम’ सीरीज में नजर आईं और अब जल्द ‘मजा मा’ वेब शो में नजर आएंगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed