{"_id":"61739c2b6d50b1102f4f5942","slug":"happy-birthday-malaika-arora-know-her-net-worth-career-affairs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora Birthday: खूबसूरती में 48 साल की मलाइका अरोड़ा देती हैं 20 साल वाली अभिनेत्रियों को टक्कर, कमाई करोड़ों में, लाइफ स्टाइल ऐसा कि दुनिया देखे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora Birthday: खूबसूरती में 48 साल की मलाइका अरोड़ा देती हैं 20 साल वाली अभिनेत्रियों को टक्कर, कमाई करोड़ों में, लाइफ स्टाइल ऐसा कि दुनिया देखे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा शनिवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका अपनी फिटनेस के साथ-साथ फैशनसेंस के कारण जानी जाती हैं। मलाइका की पहले और अब की तस्वीरें देखें तो उन्होंने काफी ज्यादा ट्रांसफॉर्मेशन किया है। 48 साल की मलाइका अरोड़ा को देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा कोई भी नहीं लगा पाता है। मलाइका सिंगल मदर हैं। अरबाज खान से उनकी 19 साल की शादी 2017 में टूट गई। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका को अर्जुन कपूर में नया प्यार भी मिल गया। दोनों एक दूसरे का साथ खूब पसंद करते हैं।
ट्रेंड डांसर हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा एक ट्रेंड डांसर हैं। चार साल की उम्र से ही वो डांस सीखने लगी थीं। अपने शुरूआती दौर में ही 'गुड़ नाल इश्क मीठा' और 'छैयां-छैयां' इन दो गानों पर डांस से उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
मलाइका का जन्म 23 अक्तूबर 1973 को हुआ था। मलाइका ने बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग ज्वाइन कर ली थी। 1990 के दशक के अंत में उन्हें वीडियो जॉकी में से एक के रूप में चुना गया था। एक्ट्रेस अपने डांस की वजह से हमेशा चर्चाओं में रही हैं। कई फिल्मों में मलाइका ने आइटम नंबर किए हैं।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है और वह अपने फैशनेबल अंदाज से सबके छक्के छुड़ाती नजर आती हैं। चाहे फिटनेस के लिए जिम जाना हो या आउटिंग, मलाइका अपने फैशन सेंस से सभी को हैरान करती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनके पास बहुत महंगी कारों का कलेक्शन हैं।
नेट वर्थ
खबरों की मानें तो मलाइका अरोड़ा साल भर की कमाई 100 करोड़ के करीब है। वह फिल्मों में एक आइटम नंबर करने के लिए तकरीबन 1.75 करोड़ रुपये लेती हैं। इसके अलावा उन्हें रियलिटी शोज में जज बनने और विज्ञापन शूट के लिए भी मोटी रकम दी जाती है। मलाइका का मुंबई में अपना आलीशान फ्लैट है जहां वो अपने बेटे के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे टूटा पहले पति से रिश्ता
अरबाज और मलाइका (एक्स वाइफ) की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।