फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल में ही नसीरुद्दीन शाह ने किया था निकाह, बाद में धर्म की दीवार तोड़ की रत्ना पाठक से दूसरी शादी

Tue, 20 Jul 2021 07:16 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 20 Jul 2021 07:16 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Naseeruddin Shah here are some untold facts about his marriages
नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी मनारा सीकरी और रत्ना पाठक संग - फोटो : Social Media

नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई 1950 में हुआ था। नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्हें उनके अलग अभिनय के लिए जाना जाता है। साधारण सा लुक रखने वाले 71 साल के नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म जगत में वो मुकाम हासिल किया है जहां तक पहुंचना कई लोगों के लिए सिर्फ एक सपना है। नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड में सिर्फ अपने अभिनय के लिए नहीं बल्कि अपने बेबाक और बिंदास बोल के लिए भी काफी मशहूर हैं। किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से वो बिलकुल भी पीछे नहीं हटते और इस वजह से कभी-कभी उन्हें मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है। उनके जन्मदिन के मौके पर आज उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे।



बाराबंकी में हुआ था जन्म
नसीरुद्दीन शाह का जन्म उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। उन्होने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय कला सीखी। नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की फिल्म ‘निशांत’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ स्मिता पाटिल, शबाना आजमी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद उन्होने मंथन, भूमिका, स्पर्श और जुनून जैसी कई फिल्मों में काम किया। अपने करियर में नसीर साहब ने कई दिलचस्प किरदार किए हैं।

Happy Birthday Naseeruddin Shah here are some untold facts about his marriages
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन शाह ने की हैं दो शादियां

नसीरुद्दीन शाह ने दो शादियां कीं। उन्होने पहली शादी अपने से उम्र में 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से की थी। बता दें कि उस वक्त नसीरुद्दीन शाह कि आयु केवल 20 वर्ष थी। लेकिन शादी के एक साल के भीतर ही इन दोनों के रिश्ते में मनमुटाव होने लगा था। मनारा सीकरी से नसीरुद्दीन शाह की एक बेटी हैं जिनका नाम हीबा शाह है।

Happy Birthday Naseeruddin Shah here are some untold facts about his marriages
रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी से मनमुटाव के बीच नसीरुद्दीन शाह की मुलाकात रत्ना पाठक से हुई। मनारा से तलाक के बाद उन्होंने रत्ना पाठक के साथ शादी कर ली। रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की शादी के कुछ समय बाद ही उनकी पहली पत्नी का देहांत हो गया। रत्ना शाह और नसीर साहब दोनों का धर्म अलग है, लेकिन सभी बंधनों से परे ये दोनों आज भी साथ हैं। अपने बेटों इमाद और विवान के साथ रत्ना पाठक हीबा शाह का ध्यान भी अपनी ही संतान की तरह रखती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Naseeruddin Shah here are some untold facts about his marriages
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1975 में रत्ना और नसीरुद्दीन शाह पहली बार मिले थे। उस वक्त रत्ना कॉलेज स्टूडेंट थीं और नसीर एफटीआईआई (FTII) से ग्रेजुएशन कर रहे थे। रत्ना और नसीर ने पहली बार सत्यदेव दुबे के डायरेक्शन में बने 'संभोग से संन्यास तक' नामक नाटक में काम किया था। नाटक के रिहर्सल के दौरान उनकी पहली मुलाकात हुई थी। 

 

विज्ञापन
Happy Birthday Naseeruddin Shah here are some untold facts about his marriages
रत्ना पाठक शाह - फोटो : फाइल

नसीरुद्दीन शाह संग मुलाकात के बारे में रत्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'ये पहली नजर का प्यार तो बिल्कुल नहीं था। पहले दिन हम दोस्त भी नहीं थे, दूसरे दिन हमने साथ घूमना शुरू कर दिया था।' साल 1982 में रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह शादी के बंधन में बंधे। उनके दो बेटे इमाद शाह और विवान शाह हैं। विवान खुद भी एक अभिनेता हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed