फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: प्रभास ने इस फिल्म के लिए ठुकराया था 200 करोड़ का ऑफर, अभिनेता से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Sun, 23 Oct 2022 07:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 07:28 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Prabhas Know special things about Baahubali actor life and career in film industry
अभिनेता प्रभास - फोटो : social media

पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ अभिनेता प्रभास 23 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1979 में चेन्नई में जन्में प्रभास अपने शानदार अभिनय के बल पर न केवल दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड में भी अपना डंका बजा चुके हैं। पर्दे पर एक्शन हीरो से लेकर रोमांटिक लवर तक की भूमिकाएं अदा कर चुके प्रभास मौजूदा समय में फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Happy Birthday Prabhas Know special things about Baahubali actor life and career in film industry
प्रभास - फोटो : Insatagram- @actorprabhas

अभिनेता प्रभास के पिता उप्पलपति सूर्य नारायण एक फिल्म निर्माता थे और उनके चाचा कृष्णम राजू भी एक अभिनेता हैं। बता दें कि एक्टर प्रभास का पूरा नाम उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। अभिनेता श्री चैतन्य कॉलेज हैदराबाद में इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं।

Happy Birthday Prabhas Know special things about Baahubali actor life and career in film industry
अभिनेता प्रभास - फोटो : insta

बाहुबली के लिए ठुकराया 200 करोड़ का ऑफर
प्रभास ने वैसे तो कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया है और हर तरह के किरदार अदा किए हैं लेकिन बाहुबली उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। प्रभास एक समय में एक ही प्रोजेक्ट करना पसंद करते हैं। बाहुबली की शूटिंग पांच साल तक चली थी और इस दौरान उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की। बताया जाता है कि प्रभास ने बाहुबली के लिए 200 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Prabhas Know special things about Baahubali actor life and career in film industry
अभिनेता प्रभास - फोटो : social media

बाहुबली से पहले प्रभास, अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक गाने में कैमियो रोल किया था, जिसमें वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ थिरकते दिखे। इसके अलावा 2009 में प्रभास बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ काम कर चुके हैं। यह बात कुछ ही लोग जानते होंगे कि करियर की शुरुआत में कंगना ने तेलुगु फिल्म एक निरंजन की थी। इस फिल्म में प्रभास और कंगना साथ नजर आए थे।
 

विज्ञापन
Happy Birthday Prabhas Know special things about Baahubali actor life and career in film industry
अभिनेता प्रभास - फोटो : social media
जब प्रभास के लिए आए 6000 रिश्तें
प्रभास की निजी जिंदगी को  लेकर एक चर्चा काफी रही है कि बाहुबली के ब्लॉकबस्टर होने के बाद प्रभास के लिए शादी के तकरीबन 6000 प्रस्ताव मिले थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed