फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Jha Birthday: घर से 300 रुपये लेकर निर्देशक बनने निकले थे प्रकाश झा, फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं कई रातें

Sun, 27 Feb 2022 08:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 27 Feb 2022 08:49 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Prakash Jha: Director and Producer left home with 300 rupees, spend night on footpaths, married to actress deepti naval
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर व डायरेक्टर प्रकाश झा का आज 70वां जन्मदिन है। 27 जनवरी 1952 को बिहार के चंपारण में जन्में प्रकाश झा ने सैनिक स्कूल तिलैया से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में दाखिला लिया। पेंटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए निर्देशक ने स्नातक की पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर मुंबई आने का फैसला किया। मुंबई पहुंचने के बाद प्रकाश झा ने जेजे स्कूल ऑफ आट्र्स जॉइन किया और अपनी पेंटिंग स्किल्स को निखारने में व्यस्त हो गए। एक दिन उन्होंने मुंबई में चल रही फिल्म ‘ड्रामा’ की शूटिंग देखी। उन्हें इतना मजा आया कि उन्होंने अपना पेंटर बनने का ईरादा बदल दिया और निर्देशक बनने की ओर कदम बढ़ाने लगे।

Happy Birthday Prakash Jha: Director and Producer left home with 300 rupees, spend night on footpaths, married to actress deepti naval
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

पुणे की ओर हुए रवाना
साल 1973 की बात है। फिल्म ‘धर्मा’ की शूटिंग चल रही थी। प्रकाश झा ने फिल्म के प्रोडक्शन को ध्यान से देखा और अन्य बारीकियां सिखने के लिए एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया), पुणे जॉइन कर लिया। यहां उन्होंने प्री-प्रोडक्शन व पोस्ट प्रोडक्शन का काम और एडिटिंग करना सीखा। लेकिन कुछ कारणों की वजह से  इंस्टीट्यूट बंद हो गई और पढ़ाई के बीच में ही प्रकाश झा को मुंबई आना पड़ा।

Happy Birthday Prakash Jha: Director and Producer left home with 300 rupees, spend night on footpaths, married to actress deepti naval
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

300 रुपये लेकर घर से निकले थे प्रकाश झा
काम न करने की वजह से प्रकाश झा के पास रूम का रेंट भरने और खाने तक के पैसे नहीं थे। एक साक्षात्कार के दौरान प्रकाश झा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर बताया था कि मैं घर से सिर्फ 300 रुपये और कैमरे लेकर निकला था। उस समय माता-पिता के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। पिताजी को इस कदर नाराज थे कि उन्होंने 5 सालों तक मुझसे बात नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Prakash Jha: Director and Producer left home with 300 rupees, spend night on footpaths, married to actress deepti naval
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

जुहू बीच के फुटपाथ पर बीतीं रातें
घर छोड़कर मुंबई आने के बाद प्रकाश झा को काम मिलने में समय लग रहा था। अब तक उनके 300 रुपये भी खत्म हो गए थे। माता-पिता से रिश्ते अच्छे न होने की वजह से उनसे भी मदद नहीं मांग पा रहे थे। यही वजह थी कि उन्हें मुंबई के जुहू बीच के फुटपाथ पर कई रातें गुजारनी पड़ी। लेकिन, धीरे-धीरे संघर्ष के बीच रास्ते खुलते गए और वह अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में सफलता का परचम लहराते गए।

विज्ञापन
Happy Birthday Prakash Jha: Director and Producer left home with 300 rupees, spend night on footpaths, married to actress deepti naval
प्रकाश झा और दीप्ति - फोटो : सोशल मीडिया

दीप्ति से की शादी 
प्रकाश झा ने साल 1985 में मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने एक बेटी को गोद लिया जिसका नाम दिशा है। दोनों काफी खुश थे। हालांकि शादी के 17 सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed