{"_id":"621a7fd3d3deb4372c2b1e81","slug":"avneet-kaur-reacted-on-romancing-with-27-years-older-nawazuddin-siddiqui-said-i-have-no-problem-with-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Avneet Kaur: खुद से 27 साल बड़े अभिनेता संग रोमांस करने पर अवनीत कौर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे कोई फर्क नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Avneet Kaur: खुद से 27 साल बड़े अभिनेता संग रोमांस करने पर अवनीत कौर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे कोई फर्क नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:26 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज को लेकर चर्चा में रहने वाली अवनीत कौर आज इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। 20 साल की छोटी सी उम्र में वह पॉपुलैरिटी के मामले में बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज को लेकर चर्चा में रहने वाली अवनीत कौर आज इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। 20 साल की छोटी सी उम्र में वह पॉपुलैरिटी के मामले में बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं। सात साल की उम्र में डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अवनीत को आज सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। अवनीत आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वही फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं और इनका बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।
कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में नजर आ चुकीं अवनीत कौर अब जल्द ही बतौर हीरोइन बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। दरअसल, अवनीत जल्द ही कंगना रणौत और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी के साथ फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री अपनी इस फिल्म को लेकर बीते कई समय से चर्चा में हैं।
2 of 5
टीकू वेड्स शेरू
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री इस फिल्म में अपनी उम्र से दुगुने उम्र के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यह बात कई लोगों को काफी अजीब भी लग रही है। ऐसे में अब खुद अवनीत ने अपने इस किरदार के बारे में बयान दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे खुद से 27 साल बड़े उम्र के हीरो संग रोमांस कर रही हैं।
3 of 5
टीकू वेड्स शेरू
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक वेबसाइट से हुई खास बातचीत में अवनीत कौर ने कहा कि मैं एक अभिनेत्री और अभिनेता के बीच उम्र के अंतर को समस्या के रूप में नहीं देखती। ऐसा पहले भी हुआ है, लेकिन अभिनेताओं के अभिनय की तारीफ की गई है। बल्कि ऐसी कई जोड़ियां है, जिन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीकू वेड्स शेरू
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा कि कंगना रणौत मैम पहले ही कह चुकी हैं कि यह फिल्म की जरूरत थी और मैं उनसे सहमत हूं। वहीं फिल्म टीकू वेड्स शेरू की बात करें तो साई कबीर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को कंगना रणौत के प्रोडक्शन मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब कबीर और कंगना साथ काम कर रहे हो। इससे पहले कबीर कंगना की फिल्म रिवॉल्वर रानी को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अवनीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अवनीत कौर की बात करें तो अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 29.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। करियर की बात करें तो अवनीत अलादीन- नाम तो सुना होगा, चंद्र नंदिनी जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा अवनीत बॉलीवुड फिल्म करीब- करीब सिंगल और मर्दानी में भी नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।