{"_id":"60b9a59e4f181f4be775d47c","slug":"happy-birthday-priyamani-family-man-actress-lesser-known-facts-south-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं मनोज बाजपेयी की ये 'पत्नी', तस्वीरों में देखें इनका बोल्ड अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं मनोज बाजपेयी की ये 'पत्नी', तस्वीरों में देखें इनका बोल्ड अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyamani
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
दक्षिण भारतीय फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री प्रियामणि (Priya Mani Raj) का आज जन्मदिन (Priyamani Birthday) है। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। 4 जून 1984 को बेंगलुरु, कर्नाटक में जन्मी इस एक्ट्रेस का पूरा नाम प्रिया वासुदेव मणि अय्यर है। वे एक तमिल ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती हैं। प्रियामणि द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी की पत्नी के किरदार में हैं। इस सीरीज का पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। दूसरे सीजर का प्रसारण भी अमेजन प्राइम वीडियो पर गुरुवार देर रात कर दिया गया।
अपनी प्रतिभा के दम पर फिल्मों में अलग पहचान कायम की
प्रियामणि के पिता का नाम वासुदेव मणि अय्यर और मां का नाम लता अय्यर है। प्रियामणि को एक्टिंग विरासत में नहीं मिली बावजूद इसके उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर फिल्मों में अलग पहचान कायम की है। आज उन्हें साउथ की टॉप हीरोइनों में शुमार किया जाता है। उनके पिता का प्लांटेशन का बिजनेस है जबकि उनकी मां पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
Priyamani
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्कूल पूरा करने के बाद वे प्रिंट विज्ञापनों के लिए विज्ञापन करने लगी थीं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि साउथ की यह फेमस एक्ट्रेस बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस विद्या बालन की कजिन हैं। प्रियामणि ने अपने करियर की शुरुआत एक फ्लॉप फिल्म से की लेकिन उससे प्रियामणि को मिलने वाली सफलता पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्हें फिल्में मिलना बदस्तूर जारी रहा। प्रियामणि ने कई तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। परुथिवीरण फिल्म में प्रियामणि की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रियमणि
- फोटो : Social Media
आज प्रियामणि के स्टारडम का आलम ये है कि विद्या बालन भी अपनी फिल्मों पर उनकी राय जरूर लेती हैं। प्रियामणि ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही और प्रियामणि भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इस फिल्म में उन्होंने अभिषेक बच्चन की बहन का किरदार निभाया था।
4 of 5
Priyamani
- फोटो : इंस्टाग्राम
वे विवेक ओबेरॉय स्टारर 'रक्त चरित्र-2' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। प्रिया को भले ही साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है, लेकिन वे बॉलीवुड में भी पहचान बना चुकी हैं। वे फिल्मों में अपने बोल्ड किरदार के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'द्रोणा' में प्रियामणि बेहद बोल्ड और हॉट लुक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके बिकिनी लुक ने तहलका मचा दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियमणि
- फोटो : Social Media
साउथ में विद्या बालन की बहन खूब नाम कमा रही हैं। उनकी हॉटनेस के जलवे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चित हैं। 12 साल की उम्र में ही प्रियामणि ने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रख दिया था।शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उनका आइटम नंबर '1234 गेट ऑन द डांस फ्लोर' काफी पसंद किया गया था। साल 2019 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सिरीज 'द फैमिली मैन' में प्रियामणि के रोल को बहुत सराहना मिली थी। शरद केलकर और मनोज बाजपेयी के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।