{"_id":"5fe59c3a37056542531de139","slug":"happy-birthday-raju-srivastav-know-how-gajodhar-bhaiya-got-his-first-break-as-comedian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastav Birthday: जब तंगहाली में ऑटो चलाने लगे थे 'गजोधर भैय्या', एक पैसेंजर ने बदल दी थी किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Srivastav Birthday: जब तंगहाली में ऑटो चलाने लगे थे 'गजोधर भैय्या', एक पैसेंजर ने बदल दी थी किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राजू श्रीवास्तव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टैंड अप कमेडियन की बात जब भी होती है तो लोगों को कई नाम याद आ जाते हैं जैसे कपिल शर्मा, सुदेश लहरी, भारती सिंह। हालांकि इन सबकी शुरूआत जिस कलाकार के दर्शकों के दिल में उतरने से हुई थी आज वो अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं लोगों के फेवरेट 'गजोधर भैय्या' यानी कि राजू श्रीवास्तव की जिन्होंने शानदार स्टैंड अप कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
राजू श्रीवास्तव
राजू का जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपूर में हुआ था। जन्म के वक्त उनका नाम सत्य प्रकाश रखा गया था, लेकिन आज उन्हें दुनिया राजू श्रीवास्तव के नाम से जानती है। राजू के अंदर लोगों के सामने अपनी बात कहने की कला उनके पिता से मिली है। उनके पिता कानपुर के एक लोकप्रिय कवि थे और दर्शकों का अपनी कविताओं से मनोरंजन करते थे, लेकिन राजू को बचपन से ही क़ॉमेडी का शौक था। वो एक कॉमेडियन बनना चाहते थे।
3 of 6
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरूआत टीवी शो 'टी टाइम मनोरंजन' से की थी। दुरदर्शन पर आने वाले इस शो में राजू, सुरेश मैनन और ब्रजेश हारजी जैसे कलाकारों के साथ मंच शेयर करते नजर आए थे। हालांकि उन्हें पहचान मिली 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' से। इस शो में उन्होंने यूपी का रंग दिखाया और लोगों को अपने पंच लाइन से हंसने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इस शो में 'गजोधर भैय्या' रनर अप रहे थे, लेकिन दर्शकों ने उन्हें 'द किंग ऑफ कॉमेडी' का टाइटल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Raju Srivastav
अपने कॉमेडी शो के स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए राजू कहते हैं, 'मैं जब मुंबई आया तो लोग हास्य कलाकार को कोई बड़ा कलाकार नहीं मानते थे। हास्य बस जॉनी वाकर से शुरू होकर जॉनी लीवर पर खत्म हो जाता था। स्टैंड अप कॉमेडी की तब जगह नहीं थी सो मुझे जगह नहीं मिली'।
विज्ञापन
5 of 6
राजू श्रीवास्तव
मुंबई में कॉमेडियन बनने का सपना लेकर आए राजू ने तंगहाली का भी सामना किया। घर से भेजे पैसे मुंबई जैसे शहर में कम पड़ जाते थे। ऐसे में खर्चा उठाने के लिए राजू ने ऑटो भी चलाया। उन्हें कभी कभी शो भी मिल जाया करते थे।राजू का सपना पूरा होना ही था औरे ऐसे में एक सवारी के रेफरेंस से राजू को बड़ा ब्रेक मिला था। जब उन्हें शो मिलने शुरू हुए तो उन्होंने 50 रुपये में कॉमेडी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।