{"_id":"5fe57cd20ca886453d093d09","slug":"know-what-is-the-name-of-mukesh-ambani-grandson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश और श्लोका के बेटे का हुआ नामकरण, दादा मुकेश अंबानी ने बताया क्या रखा है पोते का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश और श्लोका के बेटे का हुआ नामकरण, दादा मुकेश अंबानी ने बताया क्या रखा है पोते का नाम
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लिए साल 2020 बेहद खुशनुमा रहा है। मुकेश और नीता अंबानी के घर इन दिनों खुशियों का माहौल छाया हुआ है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और बहू श्लोका को 10 दिसंबर को बेटा पैदा हुआ है। ऐसे में मुकेश और नीता अंबानी अब दादा-दादी बन चुके हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के पोते का नामकरण हो गया है।
2 of 5
मुकेश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपने बेटे का नाम 'पृथ्वी आकाश अंबानी' रखा है। इस नाम की आधिकारिक घोषणा अंबानी परिवार ने की है। बता दें कि बयान में ये कहा गया है कि मुकेश अंबानी के बेटे का नाम आकाश है और इस वजह से उन्होंने अपने पोते का नाम पृथ्वी रखा है।
3 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 9 मार्च 2019 में आकाश और श्लोका मेहता की धूमधाम से शादी हुई थी। इस शादी में मुकेश अंबानी ने पानी की तरह पैसा बहाया था। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। इस शादी की चर्चा काफी लंबे समय तक लोगों की जुबान पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आकाश, श्लोका और पोते के साथ मुकेश अंबानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद साल 2020 में 10 दिसंबर को आकाश और श्लोका ने बेटे को जन्म दिया। पोते के जन्म के तुरंत बाद ही मुकेश अंबानी ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने पोते को गोद में लिए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को वायरल होने में जरा सा भी समय नहीं लगा था।
विज्ञापन
5 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आकाश और श्लोका भी अपने बेटे के जन्म पर बहुत ज्यादा खुश हैं। दोनों सिर्फ एक पति-पत्नी नहीं बल्कि स्कूल के समय के दोस्त भी रहे हैं। साल 2009 से दोनों एक दूसरे को जानते थे। आकाश ने श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां कर दी थी। अब इस नन्हे मेहमान ने भी घर में दस्तक देकर इनकी खुशियां दोगुनी कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।